Posts

Showing posts from April 9, 2018

राहुल द्रविड़ सपरिवार सहित गंगा की शरण में

Image
ऋषिकेश--परमार्थ निकेतन में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पद्श्री और विज्डन क्रिकेटर्स आॅफ द ईयर से पुरस्कृत  राहुल द्रविड़ धर्मपत्नी  विजेता पेंधारकर पुत्र समित द्रविड़ और अन्वय द्रविड़ के साथ  द्रविड़ ने सपरिवार परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया।स्वामी  चिदानन्द सरस्वती और  द्रविड़ ने खेल में युवाओं विशेष कर बेटियों की भूमिका, युवाओं को पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के लिये प्रेरित करना तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक तत्कालिक विषयों पर विश्द चर्चा की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने कहा राहुल द्रविड़ देश के ही नहीं पूरे विश्व के युवाओं के रोल माॅडल है। वे क्रिकेट की पिच पर लम्बे समय तक दीवार के रूप में टिके रहते थे अब पर्यावरण संरक्षण की दीवार बनकर कार्य करें। भारत को ’मेडल के साथ माॅडल’ की नितांत आवश्यकता है। उन्होने कहा कि हमारे देश की प्रतिभाओं ने खेल और अन्य क्षेत्रों में अनेक विश्व रिकार्ड बनाये अब सभी मिलकर प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध भारत   निर्माण का रिकार्ड बनायें ताकि भारत पुनः विश्व गुरू से गौवरान्वित हो

ग्रोथ सेन्टर्स पलायन रोकने में बड़ी भूमिका.....

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में आयोजित बैठक में  निर्देश दिये कि सभी विभाग यथा कृषि, उद्यान, डेरी, पशुपालन, आयुष, एम.एस.एम.ई. आदि अपनी गतिविधियों के अनुसार प्रदेश में ग्रोथ सेन्टर एक्टिविटी चयनित कर लें। और ‘‘ग्रोथ सेन्टर्स’’ के लिये एक नीति बनाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि सरकार यह वर्ष रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। रोजगार के अवसर सृजित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेन्टर्स पलायन रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्व समावेशी विकास में बड़ी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रोथ सेन्टरों द्वारा पहाड़ो में प्रति व्यक्ति आय में सुधार होगा तथा क्षेत्रीय विषमताएं कम होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास के लिये सभी 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेन्टर्स से आच्छादित किया जायेगा। यह ग्रोथ सेंटर बहुउद्देशीय आर्थिक गतिविधियों के केन्द्र होंगे। इसके लिये इस वर्ष बजट में एम.एस.एम.ई विभाग हेतु 15 करोड़ रूपये की व्यवस्था भी की गई है। एम.एस.एम.ई विभाग के अति

बैंकाक,थाइलैण्ड भ्रमण जाने की तैयारी में सरकार...

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आगामी 17-18 अप्रैल को बैंकाक, थाईलैण्ड में प्रस्तावित इनवेस्टमेंट प्रमोशन इवेन्ट की तैयारियों की समीक्षा की। यह इवेन्ट थाईलैण्ड में भारतीय दूतावास तथा थाईलैण्ड सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रमुख सचिव उद्योग  मनीषा पंवार द्वारा अवगत कराया गया कि दो दिवसीय थाइलैण्ड भ्रमण में उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं और निवेश नीतियों को निवेशकों के समक्ष रखा जायेगा। दौरे के प्रथम दिन मुख्यमंत्री एवं अन्य अधिकारियों द्वारा इण्डस्ट्रियल स्टेट का भ्रमण तथा निवेशकों से मुलाकात तय है। इसी दिन फूड प्रोसेसिंग तथा पर्यटन के क्षेत्रों में अलग-अलग कोर ग्रुप निवेशकों के साथ बैठकें होंगी। 17 अप्रैल को ही उत्तराखण्ड टूरिज्म पर आधारित एक रोड शो को आयोजित किया जायेगा। दौरे के द्वितीय दिन थाईलैंण्ड सरकार द्वारा आयोजित सेमिनार ‘इण्डिया योर डेस्टिनी, योर न्यू डेस्टिनेशन (फोकस आॅन उत्तराखण्ड)’ आयोजित किया जायेगा। इस सेमिनार के उदघाटन सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का संबोधन होगा। सेमिनार का प्रथम सत्र उत्तराखण्ड पर आधारित होगा।बैठक में मुख्य सचिव  उत्पल क

महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे ली शपथ

Image
देहरादून -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेसजनों द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों में सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए एक दिवसीय प्रदेशव्यापी उपवास का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  प्रीतम सिंह  के नेतृत्व में गांधी पार्क में एक दिवसीय सामाजिक सौहार्द उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिन पहले की घटना ने देश का सामाजिक सौहार्द बिगाडने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्मों को साथ लेकर देश का सामाजिक सौहार्द बनाये रखना अपनी जिम्मेदारी समझती है तथा इस मुश्किल समय में राष्ट्र की अगुवाई करने के लिए यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि देश के सभी हिस्सों में शांति प्रबल हो। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने र

बस और ट्रक की भिड़ंत, 15 लोग घायल

Image
देहरादून- डाट काली मंदिर से अशारोड़ी की तरफ सहारनपुर डिपो रोडवेज की बस और देहरादून से सहारनपुर की ओर जाते ट्रक की आपस मे टक्कर हो गयी। दुर्घटना का समय करीब 12:40 बजे का है। घटना की सूचना मिलने पर क्लेमेनटाउन पुलिस तुरंत मोके पर पहुंचे तथा घायलो को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बस में करीब 30- 35 सवारियां बैठी थी, जिनमे करीब 15 लोगो को चोट आई। मौके से तत्काल घायलों को थाने की सरकारी गाड़ी से ही महंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसके पश्चात मौके पर पहुँची 07 एम्बुलेंस की सहायता से घायलो को प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  दुर्घटना में बस ड्राइवर को गंभीर चोट आयी है, जिसका वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है, अन्य घायलों को सामान्य चोट है। दुर्घटना का कारण ट्रक द्वारा मोड़ पर ओवर टेक करना एवं बस देहरादून की तरफ ओवर स्पीड से आना प्रथम दृष्टया लग रहा है। मौके पर क्रेन को तुरंत बुलाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराया गया है।घायलो की सूची-  गुलशन कुमार पुत्र मलखान सिंह निवासी गाज़ीपुर थाना कीरतपुर बि