Posts

Showing posts from February 26, 2021

नीति आयोग उपाध्यक्ष की हुई मुख्यमंत्री से आपदा पर चर्चा

Image
देहरादून – नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की परियोजनाओं के लिए केंद्र की परियोजनाओं की भांति ही डिग्रेडेड फोरेस्ट लैंड पर क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण की अनुमति दी जानी चाहिए। राज्य की परियोजनाओं में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए दोगुनी भूमि देनी होती है। जबकि केन्द्र की परियोजनाओं के लिये ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरेस्ट क्लीयरेंस के लिए जरूरी औपचारिकताओं का सरलीकरण किया जाना चाहिए।  नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि इन मामलों को नीति आयोग द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित मंत्रालय से बात की जाएगी। डॉ राजीव कुमार ने कहा कि चीङ के पेड़ हमारे यहाँ की परिस्थितियों के अनुरूप नहीं हैं। इन्हें धीरे-धीरे किस प्रकार स्थानीय प्रजाति के वृक्षों से रिप्लेस किया जा सकता है, इसकी योजना बनाई जानी चाहिए। इस संबंध में एफआरआई द्वारा किये गये अध्ययन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही। डाॅ राजीव कुमार ने राज्य में

निजी बसों का किराया बढाने से जनता पर महंगाई की मार - आप

Image
देहरादून–  आप प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में जनता बढती हुई मंहगाई से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। रोज बढती मंहगाई ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। मंहगाई रोज आसमान छू रही है। उत्तराखंड में इसी मंहगाई में जनता को दोहरी मार पड चुकी है। तेल मंहगा होने से जो लोग पब्लिक टांसपोर्ट का सहारा ले रहे थे,मंहगाई उनका साथ भी नहीं छोड रही है। राज्य परिवहन निगम में रोडवेज बसों का किराया तकरीबन 15 रु मंहगा होने से अब सिटी बस संचालकों ने भी किराया बढाने का फैसला करते हुए परिवहन विभाग में गुहार लगाई है, जिनकी फाईल संस्तुति के लिए शासन को भेज दी गई है।आप प्रवक्ता ने कहा कि पेटोल ,डीजल,रसोई गैस खरीदना अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। ऐसे में बसों में सफर भी महंगा करने की तैयारी सरकार कर रही है जिससे आम जनता पर महंगाई की डबल मार पड़ेगी ऐसे में  अब आम जनता  का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा । पहले जहां परिवहन निगम की बसों ने अपना किराया बढाकर जहां आम लोगों पर बोझ बढा दिया है तो वहीं सरकार अब निजी बसों का किराया बढाने पर भी विचार कर रहा है जिसका आप पार्टी