Posts

Showing posts from September 25, 2023

यूके में दिखा छोटा यूके

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों द्वारा भव्य रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। लंदन में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन  प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद समस्त प्रवासी भारतीय उत्तराखण्ड के पारंपरिक परिधानों में नज़र आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।” उन्होंने कहा लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों की इतनी बड़ी भारी संख्या में उपस्थित देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी उत्तराखण्डियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है। इसके साथ ही

पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर चरस, गांजे के साथ

Image
 देहरादून  –   दून पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करते हुए चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया । वही एक किलो 360 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।थाना प्रेमनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुद्धोवाला चौक के पास दो अभियुक्तों को 01 किलो 360 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा।गिरफ्तार अभियुक्त मुजफ्फरनगर तथा हरियाणा के है रहने वाले हैं और पहाड़ों से सस्ते दामों में चरस लाकर     देहरादून में स्कूल- कॉलेज के छात्रों, फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरों को ऊँचे दामों में बेचने की योजना थी। पकड़ा में आये दो तस्करों में अर्जुन राठी पुत्र ओमेन्द्र निवासी ग्राम- छछरौली थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) उम्र 23 वर्ष, प्रदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी पानीपत, हरियाणा के रहने वाले हैं।      कोतवाली विकासनगर थाने की पुलिस ने ग्राम कुंजाग्रांट से एक महिला साजदा उर्फ काकड़ी पत्नी स्व० इकलाख निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, कुल्हाल, थाना विकासनगर देहरादून, उम्र -50 वर्ष। को 245 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गया गिरफ्तार।थाना नेहरु कोलोनी कल रात पुलिस ने  चेकिंग अभियान में रिस्पना पुल सपेरा बस्ती से एक अभियुक्तासीता

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका सिंह का महिला आरक्षण अधिनियम को कहा मातृशक्ति के साथ यह छलावा है

Image
 देहरादून  – प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने सन् 1989 में पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की शुरुआत की जब  कांग्रेस महिलाओं के लिए आरक्षण हेतु  बिल लाई तो बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेई, यशवंत सिंह और राम जेठमलानी ने उसके विरोध में वोट किया। दिसंबर 1992 में तत्कालीन प्रधान मंत्री पी वी नरसिम्हा राव ने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश किया।  दोनों विधेयक पारित हुए और कानून बन गए। कई राज्यों में, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कोटे के भीतर महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गईं। राजीव गांधी की दूरदृष्टि से भारत में 15 लाख महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। इनमें लगभग 40 प्रतिशत निर्वाचित महिला प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पेश किया जो कि राज्यसभा से पारित हुआ था‌।विधेयक में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का प्रावधान था। एससी और एसटी के लिए उप-कोटा था।  राज्यसभा