Posts

Showing posts from January 2, 2021

आयुर्वेद में विश्वस्तरीय अनुसंधान कार्य पतंजलि योगपीठ में - डाॅ. सिंह

Image
 हरिद्वार –भारत सरकार के डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलप्मेंट आर्गेनाइजेशन (डी.आर.डी.ओ.) के डी.एस. व डाॅयरेक्टर जनरल लाइफ साइंस डाॅ. ए.के. सिंह का आज पतंजलि योगपीठ आगमन हुआ। उनके साथ पूर्व ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इण्डिया (डी.जी.सी.आई.) तथा वर्तमान डब्ल्यू.एच.ओ. के साइंटिफिक डायरेक्टर इण्डियन फार्मोकोकोपिआ जी.एन. सिंह भी मौजूद रहे। पतंजलि पहुँचने पर आचार्य बालकृष्ण ने पुष्पगुच्छ व शाॅल भेंट कर   स्वागत किया। इस अवसर पर डाॅ. सिंह ने पतंजलि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण कर पतंजलि द्वारा संचालित शोध् कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पतंजलि स्थित विश्वस्तरीय लैब अत्याधुनिक संयंत्रों से युक्त है। डाॅ. सिंह ने कहा कि मेरा यह प्रथम अनुभव है कि आयुर्वेद में एनिमल ट्रायल से लेकर ह्यूमन ट्रायल तक एविडेंस बेस्ड मेडिसिन की ड्रग डिस्कवरी के प्रामाणिक कार्य का संपादन किया जा रहा है। आयुर्वेद में इस तरह का विश्वस्तरीय अनुसंधान कार्य पतंजलि योगपीठ के माध्यम से ही संभव है। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि अनुसंधान संस्थान स्थित लैब एन.ए.बी.एल. मान्यता प्राप्त है। वर्तमान मे

नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Image
 देहरादून – रायपुर थाने पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि एक लड़का बदनीयती से पिछले कुछ समय से उनकी लड़की का पीछा कर रहा हैं। तथा जब वादी द्वारा आरोपी से इस संबंध में रोक-टोक की गई तो आरोपी ने शिकायतकर्ता को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मालनी द्वारा की जा रही है।  विवेचना के दौरान अभियुक्त गुरमीत पुत्र रोहिताश निवासी ब्रह्मवाला खाला को गिरफ्तार किया गया।