Posts

Showing posts from July 21, 2017

मुख्यमंत्री____ हम पेड़ों, जंतुओं तथा जहरीले सांपो तक को पूजते हैं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार जलवायु परिवर्तन पर स्टेट एक्शन प्लान पर गंभीरता से कार्य कर रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा आरंभ की गई ’’13 जिले-13 नए पर्यटन गंतव्य’’, देहरादून में ’संस्कृति ग्राम’ का विकास, नदियों को पुनर्जीवित करने जैसी योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण तथा विकास के सामंजस्य पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज विकास की मांग बढ़ती जा रही है तथा मानव और प्रकृति का टकराव भी इसके साथ बढ़ रहा है। प्रकृति प्रेमी तथा प्रकृति संरक्षण से जुड़े लोगों की जलवायु परिवर्तन पर चिंता स्वाभाविक है। भारत में प्रकृति पूजा की प्राचीन काल से ही परंपरा रही है। हम पेड़ों, जंतुओं, विभिन्न प्राणियों तथा जहरीले सांपो तक को पूजते हैं। प्रकृति प्रेम व पर्यावरण संरक्षण हमारी परंपराओं, रीति-रिवाजों तथा संस्कृति में रचा बसा है। आज जलवायु परिवर्तन वैश्विक चिंता का विषय है। यह दुःखद है कि अमेरिका ने इससे स्वयं को अलग कर दिया है। जबकि वैश्विक तापन बढ़ाने में विकसित देशो का अहम योगदान है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने हेतु 8 सूत्