Posts

Showing posts from February 18, 2022

पंजाब नेशनल बैंक ने 30 लाख का चेक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने उपनिरीक्षक पवन की पत्नी को दिया

Image
 देहरादून – देहरादून जोन पंजाब नेशनल बैंक के जोनल मैनेजर संजय काण्डपाल ने रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनपद रूद्रप्रयाग में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार की पत्नी रानी भारद्वाज को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 30 लाख रूपए का चेक दिया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार  ने बताया कि वर्ष 2019 में उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़े कल्याणकारी कदम के रूप में उत्तराखण्ड पुलिस तथा पंजाब नेशनल बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकज के लिए समझौता (एम.ओ.यू.) किया गया था, जिसके अन्तर्गत जिन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन पंजाब नेशनल बैंक में आहरित हो रहा है उनको रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019 से अब तक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 13 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है। पुलिस सैलरी पैकज के अन्तर्गत ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी वर्ष 2018 में समझौता (एम.ओ.यू.) किया गया था, जिसके अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घट

एसडीआरएफ जवान राजेन्द्र नाथ माउंट क्लीमेंजारो को फतह करने निकला

Image
 देहरादून – एस डी आर एफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी, माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) को फतह करने के लिए सेनानायक  एस डी आर एफ मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया।आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है । इनके द्वारा विगत वर्षों में डीकेडी-2 (5670 मीटर), चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), सतोपंथ(7075), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर) व माउंट गंगोत्री प्रथम (6675 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है। 360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा  18 फरवरी से 28 फरवरी , 2022 तक अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है। आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन  के माध्यम से माउंट किलमन्जारो को फतह करने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर सेनानायक  एस डी आर एफ द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पर्वतारोहण अस