Posts

Showing posts from November 7, 2022

गुमशुदा नाबालिग लड़कियां मिली पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

Image
चमोली– पीड़िता ने दो नाबालिग लड़कियों के घर से गायब हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना थराली पर नाबालिगों के गुमशुदगी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी । पुलिस टीम ने 07 नवंबर 22 को नाबालिग गुमशुदाओं को सर्विलांस की मदद से नारायणबगड़ क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। बालिकाओं से पूछताछ के आधार पर अपने बयानों में अपराधी घटना होना बताया गया तथा विवेचना में अभियुक्त मधुसूदन पुरोहित पुत्र रमेश चन्द्र पुरोहित निवासी पैनगढ़ थराली जिला चमोली व सलोप सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी भुनका रुद्रप्रयाग का नाम प्रकाश में आया। जिसके आधार पर अभियोग के विवेचक द्वारा अभियोग में धारा- 354 ए भादवि0 व 7/8 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई । दिनांक 07 नवंबर 2022 को  दोनों अभियुक्तों मधुसूदन व सलोप को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर किया गया।

माणा गांव से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हूई शुरू

Image
बद्रीनाथ – दक्षिण भारत में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मिल रहे अपार जनसमर्थन के चलते उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने भी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के अभियान का प्रथम चरण जनपद चमोली के चाइना बॉर्डर से लगा सीमांत गांव माणा से यात्रा को प्रारंभ कर दिया। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि माणा में यात्रा को प्रारंभ करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा आज जिस प्रकार दक्षिण भारत में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को भारी सफलता मिल रही है। उसे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता भारी उत्साहित है जिसके चलते यात्रा का विस्तारीकरण करते हुए यात्रा को उत्तराखंड में भी प्रारंभ कर दिया गया है जहां  राहुल गांधी  नहीं पहुंच पाए उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जन संपर्क करते हुए जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है इससे पूर्व माणा गांव में पहुंचने पर