Posts

Showing posts from August 12, 2017

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की

Image
नई दिल्ली/देहरादून --मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  देर रात नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लाॅक में केन्द्रीय गृह मंत्री  राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने केन्द्रीय गृह मंत्री से राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने बताया कि बताया कि राज्य में पुलिस आधुनिकीकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिस हेतु केन्द्र सरकार से भी सहयोग की अपेक्षा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड को पुलिस आधुनिकीकरण एवं अन्य मदो में हर संभव सहयता दी जायेगी। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात्रि नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से राज्य हित से जुडे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।  त्रिवेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिजली उत्पादन के लिए लखवाड, ब्यासी जल विद्युत परियोजनाओं सहित अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में

फेस ऑफ देहरादून

Image
देहरादून- राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में विज्ञापन बैनरों और होर्डिंग में शहरों के 15 लोगों का चेहरा दिखाई देगा ऐसी पहली बार होगा जब किसी मॉल में अपने विज्ञापनों का प्रचार-प्रसार करने के लिए सेलिब्रिटीज का चुनाव न कर क्षेत्र के ही सामान्य और असाधारण लोगों को इस का हिस्सा बनाया है इन सभी का चुनाव पैसिफिक जूरी ने किया है और यह सभी लोग एक साल तक मॉल के अलग-अलग विज्ञापन होर्डिंग और बैनर्स  में नजर आयेगें मॉल ने करीब 1 महीने पहले फेस ऑफ देहरादून नाम के कैंपेन की शुरुआत की थी जिसके लिये सोशल नेटवर्किंग साइट्स का सहारा लिया गया था चुने गये 15 लोगों में से कुछ लोगों को सोशल नेटवर्किंग साईट पर व्यक्तिगत सवालों के जवाब देने के बाद चुना गया जिसमें उनसे जुड़े कुछ प्रश्न और सेल्फ़ी भेजने का सुझाव दिया गया था। फेस ऑफ देहरादून बनने के लिए लगभग 1100 एंट्रीज़ आयी थी जिनमें से पहले राउंड में 29 लोग चुने गये इसके बाद मॉल की टीम ने दूसरे और फाइनल राउंड में 15 लोगों को फेस ऑफ देहरादून चुना इन 15 चेहरों का चुनाव अलग अलग कैटगरी से किया गया जिसमें 55 से 70 वर्ष की पहली 35 से 45 वर्ष की दूसरी 22 से 32 वर्

नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनाई हर्षोंल्लास से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Image
देहरादून -‘दि इंडियन एकेडिमी’ के बटरफ्लाई विंग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बटरफ्लाई विंग को रंग-बिरंगे फूलों एवं गुब्बारे से सजाया गया था। सारे नन्हें बच्चे प्यारे-प्यारे राधा-कृष्ण बने स्कूल परिसर की शोभा बढ़ा रहे थे। छोटी-छोटी राधाएँ अपने रंग-बिरंगें लहँगों में रमणीक लग रही थी , वहीं छोटे-छोटे कृष्ण कन्हैया पीताम्बर धारण किए सुन्दर दिख रहे थे।विद्यालय परिसर में सभी नन्हें-मुन्ने राधा-कृष्ण ने मनाई श्रीकृष्णा जन्माष्टमी। अनवी ने मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक सुरेन्द्र खण्डूरी एवं प्रधानाचार्या नीलम शर्मा का स्वागत किया और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हएु कार्यक्रम का शुभांरभ किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में एलकेजी के नन्हें बच्चों ने श्रीकृष्ण जी का भजन प्रस्तुत किया, उसके बाद यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण के अनेक नाम एवं उनका महत्व बताये जैसे कन्हैया, मधुसूदन, नन्दलाल, माधव आदि। यूकेजी के नन्हें कृष्ण एवं राधाओं ने एक सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में प्रधानाचार्या ने सबको कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन की बधाई

Image
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत लोकभाषाओं के संवर्धन के प्रति काफी गंभीर हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ट्विटर पर लगातार गढ़वाली-कुमाऊँनी भाषाओं में संवाद कर रहे हैं। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर भी मुख्यमंत्री ने खास अंदाज में गढ़वाली भाषा में ट्वीट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री  ने गीतकार एवं कवि प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का चेयरमैन बनने पर बधाई दी है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रतिभाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर देश-विदेश में राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्होने पद्मश्री से सम्मानित श्री जोशी को सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर कुमाऊँनी भाषा में ट्वीट कर एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी। 

विश्वविद्यालयों एवं डिग्री काॅलेजों में राष्ट्रगान एवं वन्देमातरम अनिवार्य रूप से गाया जाए-उच्च शिक्षा मंत्री

Image
देहरादून -प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं डिग्री काॅलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत द्वारा प्रदेश के कुलपतियों, रजिस्ट्रार तथा संबंधित अधिकारियों के साथ   समीक्षा बैठक में  उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए कि सभी विश्वविद्यालयों एवं डिग्री काॅलेजों में राष्ट्रगान एवं वन्देमातरम अनिवार्य रूप से गाया जाए तथा एक माह में तिरंगा झण्डा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विश्वविद्यालयों एवं डिग्री काॅलेजों में बायोमैट्रिक मशीन नही लगी है, उन विश्वविद्यालय एवं डिग्री काॅलेजों में बायोमैट्रिक मशीन 30 अगस्त तक अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान पोर्टल बनाने के निर्देश दिए। शैक्षिक कलैण्डर घोषित किया जाए तथा इसका कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी विश्वविद्यालय एवं डिग्री काॅलेजों में 180 दिन पढाई अनिवार्य रूप से किया जाए तथा इसमें छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होना अनिवार्य है। यदि किसी छात्र की उपस्थिति 75 प्रति