Posts

Showing posts from December 12, 2017

सफेद चादर से लदी केदारनाथ नगरी

Image
उत्तरकाशी - आज जब सुबह खुली तो यमनोत्री धाम  यमुना का शीतकालीन प्रवास समेत  गंगोत्रीधाम  ,यमुनोत्री धाम ,भैरव घाटी , हर्षिल , सुखी टॉप  के   साथ ही रुद्रप्रयाग केदारनाथ बद्रीनाथ और पिथौरागढ़ में खूब पड़ी बर्फ   व  सफेद चादर से लद थी।  तस्वीरे यमुनाघाटी की माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा की है आप देख सकते है किस कदर यमनोत्री धाम की पहाड़ी और माँ यमुना गंगा का शीतकालीन प्रवास ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। दूसरी तस्वीर गंगा घाटी की है जंहा भी बर्फ ने जोरदार दस्तक दी है। सुबह से उच्च हिमालय की पहाड़ियों समेत आस  पास के गाव ने सफेद चादर में तबदील हो गए है। बर्फवारी का सिलसिला जारी ऊंची चोंटीयों से लेकर इन सभी जगह जारी है। सीजन के पहला हिमपात ने यमनोत्री गंगोत्री धाम समेत शीतकालीन प्रवास को अपनी सफेद चादर में ओढ लिया है।

पंचेश्वर बाॅध का निर्माण शीघ्र किया जायेगा-मुख्य सचिव

Image
अल्मोडा-उत्तराखण्ड में नदियो के पुनर्जीवीकरण के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाये है। यह बात मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिह ने मंगलवार को सर्किट हाउस में कही। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में रिस्पना व कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण हेतु जनजागरूकता अभियान के साथ-साथ जन सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बजट की कमी नही होने दी जायेगी। कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण हेतु तकनीकी सहयोग भी लिया जायेगा। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृृढ़ करने के लिए सरकार बडे पैमाने पर कार्य कर रही है, जिसमें एयर एम्बुलेंस सहित अन्य व्यवस्थायें भी सम्मलित है ताकि दुर्घटनाओं के समय इसका सही उपयोग हो सके। प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 2020 तक सड़कों के चैड़ीकरण के साथ ही सम्भावित दुर्घटना स्थलों का चिन्हीकरण कर ऐसे मौड़ो के चौड़ीकरण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिये। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं द्वारा बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जायेगा। मुख्य

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में सी-प्लेन योजना संचालित करने की मांग

Image
नई दिल्ली-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन एवं नदी विकास व गंगा पुनर्जीवीकरण मंत्री  नितिन गडकरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने चारधाम आॅल वैदर रोड की प्रगति के साथ रामनगर कर्णप्रयाग राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने के साथ ही राज्य के कुछ अन्य राजमार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आॅल वैदर रोड के निर्माण कार्य प्रगति पर है। केन्द्र सरकार से संसाधनों के विकास के लिये धनराशि आदि के लिये पूर्ण सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने  गडकरी से उत्तराखण्ड में भी सी-प्लेन योजना संचालित करने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में केन्द्र के सहयोग से टिहरी, नैनीताल की झीलों तथा प्रमुख नदियों में सी-प्लेन योजना की शुरूआत की जा सकती है। इसके साथ ही किसानों को मुआवजे पर मिलने वाले ब्याज पर भी सकारात्मक चर्चाएं हुई है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र की केन्द्रीय मंत्री से राज्य में संचालित नमामि गंगे योजना, लखवाड-ब्यासी सहित अन्य जल विद्युत परियोजनाओं पर भी चर्चा हु

लो0नि0वि0 सहित अन्य कार्यदायी संस्था के सभी टेंडर प्रक्रिया स्थगित- वनमंत्री

Image
देहरादून - वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं ठोस, अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने विधान सभा, अपने कक्ष में विधायकों  के साथ बैठक में निर्णय लिया कि अग्रिम आदेश तक लो0नि0वि0 सहित अन्य कार्यदायी संस्था के सभी टेंडर प्रक्रिया स्थगित रखे जायें। बैठक में कहा गया कि  मुख्यमंत्री के निर्देश पर  अगस्त की बैठक के अनुसार जारी की गई कार्यवृत्त के अनुसार टेंडर प्रक्रिया हो। यह बैठक मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत, विधायक, मुन्ना सिंह चौहान, वित्त सचिव एवं सिंचाई एवं लो0नि0वि0 के प्रमुख की उपस्थिति में ठेकेदार एसोसिऐशन की मांग पर की गई थी। यह बैठक 25 लाख से ऊपर के कार्य ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में छूट सम्बन्धित थी। इस बैठक के उपरान्त शासनादेश जारी किया गया। इस शासनादेश से असहमति व्यक्त करते हुए मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में विधायक गणों ने कहा कि जारी किया गया शासनादेश पूर्व बैठक की कार्यवृत्ति के अनुसार नहीं है। अतः उक्त कार्यवृत्ति के अनुसार अधिप्राप्ति नियमावली में संशोधन हेतु टेंडर प्रक्रिया में संशोधन की फाइल वित्त विभाग पुनः प्