Posts

Showing posts from March 24, 2019

प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड में करेंगे जनसभा

Image
देहरादून -   उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है।  उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, अम्बिका सोनी, गुलाम नवी आजाद,  नवजोत सिंह सिद्धू, अहमद पटेल, आनन्द शर्मा, अशोक गहलोत, कै0 अमरिन्दर सिंह,  वीरभद्र सिंह, सुशील कुमार शिंदे, कमल नाथ, कुमारी शैलजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भंवर जितेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, राज बब्बर,  रणजीत सिंह सुरजेवाला, अनुग्रह नारायण सिंह, राजेेश धर्माणी, मनीष तिवारी, सलमान खुर्षीद मुख्य रूप से शामिल हैं।   धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह, डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, करण महरा, गोविन्द सिंह कुंजवाल,काजी निजामुद्दीन,  प्रकाश जोशी, के.

कुकरेती भ्रातृ मण्डल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Image
 देहरादून– कुकरेती भ्रातृ मण्डल द्वारा ग्राम विधोली प्रेमनगर के साईं मन्दिर में निशुल्क चिकित्सा शिविर को आरोग्य धाम अस्पताल के सौजन्य से आयोजित किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे विधोली व कण्डोली व आस पास के ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया। साईं नारायण सेवा धाम आरोग्य धाम अस्पताल के डाक्टरों द्वारा पूरे समूह के साथ जिसमे मुख्यतः डाक्टर विपुल कण्ड्वाल (सर्जन) , डा० निखत अली (स्त्री रोग) डा० डी एस बिष्ट (फिजिशियन)  डा० नितेश (बाल रोग) के साथ ही जे एस भंडारी आस्था,गौरव नेगी,ममता व रश्मि की टीम ने परीक्षण किया और मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया।                               कुकरेती भ्रातृ मण्डल के अध्यक्ष सुन्दर श्याम कुकरेती ने कहा कि संस्था जन कल्याण हेतु लागातार अपने कार्यकम जारी रखेगी जिसमे स्वास्थ,शिक्षा,आपदा प्रबंधन, स्वावलम्बन आदि पर विशेष जोर रहेगा।चिकित्सा शिविर मे मुख्यतः विधोली के सदस्य और साईं धाम के स्वामी निर्मल कुकरेती के विशेष प्रयास (जनजागरण) हेतु  के बी एम द्वारा धन्यवाद दिया गया। अंत मे सस्था के अध्यक्ष द्वारा आरोग्य धाम हस्पताल की पूरी टीम व सभी ग्राम वासियों

हरदा ने इंदिरा विरोध के वावजूद नैनीताल से टिकट लिया

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैं।इसके साथ ही ये असमंजस भी खत्म हो गया कि कांग्रेस किस पर दांव खेलेगी तकरीबन वही नाम फाइनल हुए जो पिछले कई दिनों से चर्चा में थे।हरिद्वार लोकसभा सीट पर जरूर कांग्रेस ने अम्बरीष कुमार को टिकट देकर सबको चौंकाया हैं।क्योंकि इस सीट पर अलग अलग नाम सामने आ रहे थे। उत्तराखण्ड टिकट वितरण में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की खूब चली उन्होंने स्वयं के लिए नैनीताल सीट से टिकट तो लाया ही साथ ही अपने शिष्य राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को भी अल्मोड़ा से टिकट दिलवाया इतना ही नही हरिद्वार सीट पर भी अपने करीबी अम्बरीश कुमार को टिकट दिलवा दिया। गढ़वाल सीट पर मनीष खण्डूड़ी का भी उन्होंने ही नाम आगे रखा जरूर टिहरी सीट पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की चली और वो स्वयं के लिए टिकट लेकर आए इन सबके बीच यदि कोई नेता खाली हाथ रहा तो वो है कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय इस बार भी हरीश रावत और प्रीतम सिंह के सामने किशोर ही साबित हुए।टिहरी सीट पर किशोर की दावेदारी थी लेकिन उनको नजरअंदाज कर प्रीतम सिंह को टि