Posts

Showing posts from December 29, 2017

मुख्य सचिव ने चैंपियनशिप के विजेताओं को मेडल प्रदान किया

Image
देहरादून -मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 66वें अखिल भारतीय पुलिस चैंपियनशिप के विजेताओं को मेडल प्रदान किया। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा की उत्तराखण्ड पहली बार अखिल भारतीय पुलिस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। यह उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात है। इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस को बधाई दी। कहा कि राज्य के डीजीपी खुद भी राष्ट्रीय स्तर के एथलीट रहे हैं। इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि पुलिस बल में खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा।मुख्य सचिव ने 25 राज्यों और 07 केंद्रीय बलों से प्रतिभाग करने वाली सभी 32 टीमों को बधाई दी। आशा व्यक्त की कि इनमें से कईं एथलीट अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले एडीजी लॉ एंड आर्डर  अशोक कुमार ने मुख्य सचिव का स्वागत किया और चैंपियनशिप के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर डीजीपी  अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव खेल  भूपिंदर कौर औलख, डी.आई.जी. पुष्पक ज्योति, अपर सचिव खेल  विम्मी सचदेव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

महिला खिलाडियों का चरित्र हनन करने का प्रयास--महिला कांग्रेस

Image
देहरादून- महानगर महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड सरकार के शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविन्द पाण्डे द्वारा खेल संघ पदाधिकारियों एवं महिला खिलाडियों के बारे में दिये गये बयान की निन्दा करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में शिक्षा एवं खेल मंत्री का पुतला दहन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन में एकत्र हुए तथा शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविन्द पाण्डे तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्लेहाॅल चौक पर उन्होंने खेल मंत्री के पुतले को आग के हवाले करते हुए मुख्यमंत्री से शिक्षामंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि खेल संघ पदाधिकारियों एवं महिला खिलाडियों के प्रति खेल मंत्री द्वारा बिना तथ्यों के की गई बयानबाजी महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं एवं राज्य सरकार की मानसिकता को दर्षाती है। उनके बयान में यदि लेस मात्र भी सच्चाई है तो उन्हें उन खेलसंघ पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के नाम उजागर करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। खेलमंत्री द्वारा बिना तथ्यों के बयानबाज

कांग्रेस का सीमा विस्तार पर विरोध

Image
देहरादून -उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगमो, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में मनमाने ढंग से किये गये सीमा विस्तार परिसीमन के विरोध के क्रम में आज लगातार 5वें दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह  के नेतृत्व में देहरादून के गांधी पार्क में धरना पर बैठे। धरना स्थल पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार जनभावनाओं के विपरीत काम कर रही है। पूरे प्रदेश में नगर निकायों में शामिल किये जाने वाली ग्राम पंचायतों की जनता द्वारा सीमा विस्तार के पुरजोर विरोध के बावजूद सरकार हटधर्मिता कर रही है। सीमा विस्तार के पीछे सरकार की कुदृष्टि ग्राम पंचायतों की भूमि पर है। नगर निकायों में पूर्व में शामिल किये गये ग्रामीण क्षेत्रों में बिना बुनियादी सुविधायें विकसित किये पुनः सीमा विस्तार किया जाना मात्र सरकार की हठधर्मिता का ही परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत सीमा विस्तार कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।प्रीतम सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार के खे