Posts

Showing posts from December 25, 2020

चरस के साथ महिला व स्मैक के पुरुष तस्कर गिरफ्तार

Image
 देहरादून – विकास नगर  थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशा करने वालों के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर  मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए विकास नगर  क्षेत्र में रवाना किया गया इसी क्रम में गुरुवार की रात में उ0नि0 पंकज कुमार चौकी प्रभारी कुल्हाल के नेतृत्व गठित पुलिस टीम द्वारा एक तस्कर तसव्वर पुत्र निसार निवासी कुंजा ग्रांट उम्र 30 वर्ष को गस्त के दौरान 5.56 ग्राम स्मैक(हेरोईन) के साथ तथा एक महिला तस्कर सुगरी पत्नी निसार निवासी कुंजा ग्रांट उम्र 50 वर्ष को 107 ग्राम चरस के साथ कुंजा ग्रांट से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त व महिला अभियुक्ता से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वह चरस ओर स्मैक  बेचने  के लिए पास के गांव अदुवाला में जा रहे थे। जहाँ पर चरस ओर स्मैक को किसी राह चलते व्यक्ति को देनी थी पकड़े गए व्यक्ति तसवर द्वारा बताया कि में अपनी माँ को साथ लेकर इसलिये ले जाता हूं कि किसी को कोई शक नही होता और हम आसानी से माल बेच लेते हैं  महिला अभियुक्ता पूर्व में भी कोतवाली विका

देखिए वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से किया कहा और किया पूछा

देहरादून –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसानों को  संबोधित करते हुए  उनकी समस्याओं के बारे में  चर्चा की देश के लगभग 6 राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  किसानों  से चर्चा की  इसी चर्चा में उत्तराखंड की स्थाई स्थाई राजधानी देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में भी  चर्चा मैं काफी लोगों ने भाग लिया।  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की समस्याओं का निदान करने की भी कोशिश की  देखिए वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने किसान से पूछा और किसान ने उसका क्या जवाब दिया फिर  प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा हैं।   

पेशावर काण्ड के नायक गढ़वाली की जयन्ती पर उक्रांद ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Image
देहरादून –पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 129 वीं जयंती पर उक्रांद ने उन्हें याद करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि दी।पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में गढ़वाली को याद करते हुये कहा कि उनका जन्म 25 दिसम्बर 1891 में हुआ। 1914 में रॉयल गढ़वाल राइफल्स में भर्ती होने के बाद प्रथम विश्व युद्ध मे भाग लिया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अपनी छाप 23 अप्रैल 1930 को बनायी, जब हवलदार मेजर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली रॉयल गढ़वाल राइफल्स का नेतृत्व पेशावर में कर रहे थे। अंग्रेज अफसर ने जब पठानों के ऊपर गोली चलाने का आदेश दिया तो जवानों की टुकड़ियों का नेतृत्व कर रहे गढ़वाली ने निहत्थे पठानों के ऊपर गोली चलाने से मना कर दिया। यही से वीर चंद्र सिंह पेशावर कांड के नायक हिंदुस्तान के इतिहास में बन गये थे।वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पृथक उत्तराखंड राज्य के सबसे बड़े पक्षधर थे। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से भी पर्वतीय भूभाग उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने को कहा। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राज्य की राजधानी दूधातोली की बात करते थे, जो गैरसैण परिक्षेत्र के नजदीक है। उत्तराखंड क्रान्ति दल ने पेशावर का