सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सैफी पर्वत की चोटी में फहराया तिरंगा

देहरादून - सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 20213 फीट की ऊंचाई पर सैफी पर्वत की चोटी से फहराया तिरंगा सीमा बल के लिए खुशी का एक क्षण था, जब 06 अक्तूबर को भोजबासा बेस शिविर ने 20213 फीट माउंट सैफी शिखर से रेडियो संचार प्राप्त किया कि, "सभी पर्वतारोही शीर्ष पर पहुंच गए हैं और वे सभी चुस्त और तंदुरुस्त हैं"।माउंट सैफी गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान गंगोत्री क्षेत्र में है, जो जिला उत्तरकाशी उत्तराखंड में स्थित है।
शिखर की ऊंचाई 6161 मीटर (20213 फीट) है,34 वें उच्च तुंगता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम एवं माउंट सैफी अभियान 2017 टीम को सीo आईo एंड जेo डब्लूo स्कूल एसएसबी ग्वालदम से 20/09/2017 को तत्कालीन महानिदेशक  अर्चना रामासुंदरम, आईपीएस, की उपस्थिति में रवाना किया गया था। उप कमान्डेंट ललित साह के नेतृत्व में एक कठिन दौर के बाद यह टीम 05 अक्टूबर 17 को लगभग 1335 बजे शिखर शिविर (18200 फीट) पर पहुंच गई थी।बेहद चुनौतीपूर्ण चढ़ाई के बाद 06 अक्टूबर 8 बजे माउंट सैफी के शिखर पर एसएसबी पर्वतारोही दल ने चोटी पर विजय प्राप्त कर तिरंगा और एसएसबी ध्वज फहराया। इस दल में चार महिला कांस्टेबल सहित 13 पर्वतारोही शामिल थे। पर्वतारोहीयों के नाम ललित साह, उप कमांडेंट ( दल नेता), एस के चांदोला डीoएफoओo/पर्वतारोहण (उप नेता), मुo आरक्षी गोविंद सिंह नेगी, आरक्षी चंद्र प्रसाद, आरक्षी चंद्र शेखर फुलार, बी.बी. भट्ट एएफओ (पर्वतारोहण), सo उपo निo कमलेश जोशी, मुo आरक्षी नरेंद्र सिंह, आरक्षी मिनल डेमरी, महिला आरक्षी बिनिता राय, महिला आरक्षी एसo बिनोदिनी देवी, महिला आरक्षी बबिता बसई और महिला आरक्षी मंगरीता टोप्पो हैं।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत