कार हादसा में छः लोगों की मौत

देवप्रयाग – बृहस्पतिवार की सुबह नेशनल हाईवे 58 पर देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच सकनिधार के समीप सेंट्रो कार के दुर्घटना ग्रस्त हो गई हैं।  सूचना मिलते ही ऋषिकेश ढलवाला से एसडीआरएफ की टीम तत्काल ही मौके  के लिए रवाना हुई।मोके पर एक सेंट्रो  कार UK13 8214 जो लगभग  300 मीटर खाई में  दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
  कार में छः व्यक्ति सवार थे।दुर्घटना में पांच  व्यक्तियों  की  मोके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि एक महिला गंभीर घायल थी।एसडीआरएफ की टीम तत्काल ही रोप के माध्यम से खाई में उतरी, एवम  घायल महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स  ऋषिकेश भेजा गया। मौके पर एस डी आर एफ की टीम और पुलिस के द्वारा खोज बचाव का कार्य किया। शवों को खाई से निकालने की कार्यवाही एस डी आर एफ द्वारा प्रचलित हैं। दुर्घटना मैं गंभीर रूप से घायल  सोपा देवी को ऋषिकेश एम्स मैं उपचार के लिए भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान इनकी भी मृत्यु हो गई वाहन मैं सवार सभी छः लोगों की मृत्यु हो गई।मृतकों  का नाम पता  विवरण निम्न है मकान सिंह  पुत्र सती सिंह उम्र49,पंकज पुत्र मकान सिंह उम्र 18, सौपा पत्नी मकान सिंह उम्र 42,यह तीनों एक ही परिवार के है जिन का पता ग्राम झाँकरी पालकोट  तहसील गाजा,थाना  देवप्रयाग  जनपद टिहरी हैं। फूलदेई पत्नी मदन सिंह उम्र,53,लक्ष्मी देवी पत्नी नरेंद्र सिंह उम्र 35 ,नेहा पुत्री नरेंद्र सिंह उम्र 15वर्ष
यह तीनों भी एक ही परिवार के सदस्य है जिनका पता
 ग्राम सेमा भरदार ,तहसील जखोली रुद्रप्रयाग हैं।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत