स्मृति जुबिन ईरानी ने जाना अनिल बलूनी का हाल-चाल

मुंबई–बाल विकास एवं महिला कल्याण तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने आज मुंबई में उपचार करा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भेंट की।
  सांसद बलूनी गत 4 माह से मुंबई में उपचार करा रहे हैं। बलूनी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। ईरानी ने कहा कि वे सांसद बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हैं।
स्मृति जुबिन ईरानी से पूर्व अभी तक अनेक राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों के व्यक्ति सांसद बलूनी से भेंट कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यपाल महाराष्ट्र भगतसिंह कोश्यारी, क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेत्री मनीषा कोईराला सहित अनेक व्यक्तियों ने सांसद बलूनी से भेंट की।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत