राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने पुस्तक Caught by the Police पर परिचर्चा करते

देहरादून-राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने देहरादून में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय कला एवं साहित्य उत्सव ‘‘वैली आॅफ वर्ड्स’’ में स्वर्गीय डाॅ. आनंद स्वरूप गुप्ता के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘काॅट बाय द पुलिस’ (Caught by the Police ) पर आयोजित परिचर्चा में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक पुलिस अधिकारी रहे स्व0 डाॅ. आंनद स्वरूप गुप्ता के जीवन के बारे में बहुत ही बेहतरीन
तरीके से जानकारी प्रदान करती है। यह पुस्तक जरूर पढ़ी जानी चाहिए। डाॅ. गुप्ता एक ईमानदार, कार्य कुशल व विचारशील पुलिस अधिकारी थे। पुलिस सुधार में उनका महत्वपूर्ण योदान रहा है। पुलिस से संबंधित कई महत्वपूर्ण संस्थाओं की स्थापना में उनकी भूमिका रही। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस अधिकारी होते हुए भी वे दार्शनिक, कवि, रचनाकार थे और उनकी आध्यात्किता में भी रूचि थीे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुभाष जोशी, डाॅ. आनंद स्वरूप् गुप्ता के पुत्र व वरिष्ठ अधिकारी रहे  मधुकर गुप्ता, दीपक गुप्ता,  रणजीत गुप्ता,  हर्ष गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत