स्व0 इन्दिरा गांधी के जन्म दिन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कांग्रेस भवन में

देहरादून -भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए स्व0  इन्दिरा गांधी  के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि आज हम राष्ट्र एवं विश्व की महान जननायिका तथा देश की एकता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति, मात्र शक्ति स्व0  इन्दिरा गांधी को उनके जन्म दिन पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। स्व0 इन्दिरा  ने विश्व में ख्याति प्राप्त करते हुए समूचे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित
किया और देश के दुश्मनों का सिर झुका कर भारत की सम्प्रभुता मानने को मजबूर किया। उन्होंने शिमला समझौता तरते हुए शांति की दिशा में एक और कदम उठाकर गुट निरपेक्ष आन्दोलन की अध्यक्ष निर्वाचित होकर विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया। हम सब को मिलकर उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक शक्तिशाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।स्व0 इन्दिरा गांधी ने कहा था कि मेरे खूंन की एक-एक बूंद मेरे देशवासियों के काम आयेगी। स्व0 इन्दिरा गांधी भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विकसित करना चाहती थी जो कुछ को मंजूर न था और 31 अक्टूबर 1984 को राष्ट्र की शक्तिशाली और आत्मनिर्भरता तथा साम्प्रदायिकता के विरूद्ध संघर्ष करने वाली राष्ट्र की प्रिय नेता स्व0 इन्दिरा गांधी हमारे बीच से अलबिदा हो गयीं। गोष्ठी कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, मदन सिह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकान्त धस्माना, अब्दुल रज्जाक, प्रभुलाल बहुगुणा आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी,  गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, प्रदेश सचिव संजय किशोर, राजेश पाण्डेय, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, दीप बोहरा, प्रणीता बडोनी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी,  पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिह रावत, आईटी के अमरजीत सिंह,  एनएसयूआई के श्याम सिंह चौहान,  कमलेश रमन,  माहित नेगी, प्रभा, चन्द्रकला नेगी, रोशनी गोदियाल, सावित्री थापा, पुष्पा देवी, उद्यिमा टोलिया आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत