अभ्यास करने से स्वर्ण पदक प्राप्त किये जा सकते हैं- डी जी पी

देहरादून- पुलिस मुख्यालय में अनिल कुमार रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा 66वीं  आँल इण्डिया पुलिस रेस्लिंग कलस्टर- 2017 मे पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने से स्वर्ण पदक प्राप्त किये जा सकते हैं। ।
 अशोक कुमार, सचिव उत्तराखण्ड पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि  27 अक्टूबर  से 31 अक्टूबर तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुई 66वीं  आँल इण्डिया पुलिस रेस्लिंग कलस्टर- 2017 मे उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा कुश्ती पुरूष एवं महिला वेटलिफ्टिंग कबड्डी बाक्सिंग प्रतियोगिता
में प्रतिभाग किया, जिसमें वेटलिफ्टिंग में महिला आरक्षी दीपा मेहरा ने स्वर्ण पदक, मुख्य आरक्षी ममता कुटियाल ने रजत पदक एवं आरक्षी रीना कैंतूरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बाक्सिंग के पुरूष वर्ग में आरक्षी अमित कुमार ने रजत पदक, आरक्षी विशाल सिंह ने कांस्य पदक तथा महिला वर्ग में महिला आरक्षी विनीता मेहर ने कांस्य पदक, महिला आरक्षी संगीता ने कांस्य, महिला आरक्षी नम्रता कंसियाल ने कास्य पदक प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता मे लगभग 40 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ आदि पैरा मिल्ट्री फोर्स भी सम्मिलित हुई। इस प्रकार उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रतियोगिता में 01 स्वर्ण, 04 रजत तथा 04 कांस्य कुल 09 पदक अर्जित किये गये।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत