राज्यपाल ने सर्वे आॅफ इंडिया के संग्रहालय में विभिन्न दुर्लभ ग्रन्थों का अवलोकन किया

देहरादून - राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने सर्वे चैक स्थित सर्वे आॅफ इंडिया के संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित किए गए विभिन्न दुर्लभ ग्रन्थों, मानचित्रों व मशीनों का अवलोकन किया और अधिकारियों से उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
ट्रांजिट टेलिस्कोप, टाईड प्रेडिक्शन मशीन, कम्पनसेशन बार, अनेक दुर्लभ पाण्डुलिपियां व पुस्तकें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।  राज्यपाल ने संग्रहालय की सराहना करते हुए कहा कि सर्वे आॅफ इंडिया के इस संग्रहालय को देखना एक अद्भुत अनुभव है। इससे पता चलता है कि सर्वेयरों द्वारा कितना कठिन परिश्रम किया गया है। इस अवसर पर सर्वेयर जनरल आॅफ इंडिया मेजर जनरल गिरीश कुमार, निदेशक डाॅ. एस.के.सिंह सहित सर्वे आॅफ इंडिया के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत