नोटबंदी एवं जीएसटी के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर रैली

देहरादून- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नोटबंदी एवं जीएसटी के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर रैली निकाली।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन से घण्टाघर-पलटन बाजार-गांधी रोड़-दर्शनलाल चौक तथा घण्टाघर होते हुए पुनः कांग्रेस भवन तक विरोध मार्च निकाला। 
भाजपा सरकार के नोटबंदी एवं जीएसटी लागू करने जैसे जन विरोधी फैसले के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि नोटबंदी एवं जीएसटी जैसे फैसलों से आम जन को हुई दिक्कतों पर केंद्र के उदासीन रवैय्ये पर चिंता प्रकट की गई।रैली में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर चन्द रमोला, सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र भण्डारी, सुरेन्द्र रांगड़,  मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, हिम्मत सिंह बिष्ट, युवा अध्यक्ष भुवन कापड़ी, एनएसयूआई के श्याम सिंह चौहान, नवीन पयाल, दीप बोहरा, लता जज, पार्षद जगदीश धीमान, नेमचन्द, राजेश चमोली,  अनिल गुप्ता, अल्पसंख्यक के ताहिर अली, पूर्व सेनिक के कै बलवीर सिह, महिला कांग्रेस की कमलेश रमन, डाॅ. प्रदीप जोशी, आईटी के अमरजीत सिंह, पंचायत विभाग के सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, , दीवान सिंह तोमर, अनिल बसनेत, सुलेमान अली, मोहन काला, गोपाल क्षेत्री, केबी थापा, भरत चन्द रमोला, मनीष नागपाल, प्रताप गुसांई, जोध सिंह रावत, सुनित राठौर, त्रिलोक सजवाण, गुरनाम सिंह राठौर, राजेन्द्र सिंह राणा, अनूप पासी,  बसन्त पन्त, देवेन्द्र बुटोला, मनोज कुमार, राजा बिडला,विक्टर थाॅमस, राजेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता, सत्येन्द्र उनियाल, मोहन रावत, राजेन्द्र शर्मा, आदर्श, हाजी इमरान, प्रीतम सिह रावत सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत