यमुनोत्री पैदल मार्ग में फँसे 250 तीर्थ यात्रियों

बंद पड़े यमुनोत्री पैदल मार्ग में अब यात्री भैरव मंदिर से वापिस ही लौटने को मजबूर है, pwd विभाग द्वारा पेन्ज़ोर हैण्डी ड्रिल मशीन को मौके पर भेज दिया गया है लेकिन अभी pwd विभाग रात होने का इंतजार कर रहा है, पैदल मार्ग में फसे 250 तीर्थ यात्रियों को किसी तरह sdrf द्वारा सुरक्षित स्थानों तक पनाह दे दी है लेकिन अभी भी कुछ यात्री मार्ग न खुलने से जान जोखिम में डाल कर पत्थरों के ऊपर से चलकर यमुनोत्री धाम पहुंच रहे है। हालाँकि प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को तैनात किया गया है, pwd अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने फोन में जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग को खोलने के लिए  कर्मचारियों सहित 11 लोगो को तैनात कर दिया गया है जो रात्रि को यात्रियों को रोककर ब्लास्टिंग के माध्यम से बोल्डर को तोड़कर मार्ग खोल दिया जाएगा।उत्तरकाशी जिला आपदा कंटोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री पैदल मार्ग आज सुबह छह बजे भैरों मंदिर के पास बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था। लेकिन 11घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन नहीं खोल पाया। बहरहाल प्रशासन ने घोड़ा खच्चर, डंडी कंडी से यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस ने जानकी चट्टी में रोका हुआ है। यहाँ से कुछ यात्री जान जोखिम में डाल कर आवाजाही भी कर रहे हैं जिन पर प्रशासन के निर्देशों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।यात्राकाल में यात्रियों के सहूलियत के लिए जिम्मेदार विभाग यात्रा पड़ाव में तैनात होने थे लेकिन यमुनोत्री पैदल मार्ग में pwd की और से कोई भी कर्मचारी यात्रियों की सहूलियत के लिए तैनात नही है यही कारण है कि पिछले कई घण्टे से मार्ग बंद पड़ा है। 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत