प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड में करेंगे जनसभा

देहरादून -  उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, अम्बिका सोनी, गुलाम नवी आजाद,  नवजोत सिंह सिद्धू, अहमद पटेल, आनन्द शर्मा, अशोक गहलोत,
कै0 अमरिन्दर सिंह,  वीरभद्र सिंह, सुशील कुमार शिंदे, कमल नाथ, कुमारी शैलजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भंवर जितेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, राज बब्बर,  रणजीत सिंह सुरजेवाला, अनुग्रह नारायण सिंह, राजेेश धर्माणी, मनीष तिवारी, सलमान खुर्षीद मुख्य रूप से शामिल हैं।  धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह, डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, करण महरा, गोविन्द सिंह कुंजवाल,काजी निजामुद्दीन,  प्रकाश जोशी, के.सी. सिंह बाबा, दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट,  तिलक राज बेहड, नवप्रभात,  ले.जन. (अ.प्रा.) टीपीएस रावत, रणजीत रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं शूरवीर सिंह सजवाण जैसे राज्य के नेताओं को भी स्टार प्रचारकों मे शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम उत्तराखण्ड की पांचो लोकसभा सीटाें में निर्धारित किये जायेंगे

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत