कांग्रेस का लोकसभा चुनाव को लेकर सह प्रभारी ने ली बैठक

देहरादून– उत्तराखंड में  2019 के चुनाव की तैयारी को लेकर  कांग्रेस में मंथन  का दौर शुरू हो चुका है  इसी कड़ी में उत्तराखण्ड के सहप्रभारी राजेश धर्माणी का प्रथम बार दून पहुंचे और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की कैसे उत्तराखंड की पांचों सीटों पर काबिज होना है
लोकसभा चुनाव को कांग्रेस पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर गए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह , जिलाध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा किया गया स्वागत।इसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जिला/शहर/महानगर अध्यक्षगणों के साथ बैठक करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह व सहप्रभारी राजेश धर्माणी।बैठक में देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,
हल्द्वानी राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष काशीपुर संदीप सहगल, नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पछवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर, परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ त्रिलोक सिंह महर, नरेंद्रनगर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, टिहरी जिलाध्यक्ष सूरज राणा, उधमसिंह नगर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, चम्पावत जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह, रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, शहर अध्यक्ष ऋषिकेश शिवमोहन मिश्रा, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष रुड़की कलीम खान इत्यादि रहे मौजूद।

Comments

Popular posts from this blog

नन्ही दुनिया ने अपना 74 वां स्थापना दिवस मनाया

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया