चार दिनों के बाद खुला यमुनोत्री हाईवे


  • उत्तरकाशी -यमुनोत्री हाईवे डबरकोट में यातायात  पिछले चार दिनों से बंद मार्ग होने से यात्रा पर पड़ गया था फर्क बहुत कम यात्री पहुंच रहे थे वैकल्पिक मार्ग से यमुनोत्री धाम ,चार दिनों से डबरकोट के पास बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।जिससे यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों के चेहरे फिर से खिल गए हैं। बृहस्पतिवार को धूप खिलने के बाद सुबह से ही मौके पर प्रशासन मशीनों के साथ हाईवे को खोलने में जुटा रहा और दोपहर तक मलबा हटाकर हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। बतादें कि यमुनोत्री धाम चारधाम यात्रा का प्रमुख और पहला पड़ाव है। 

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री सबसे पहले यमुनोत्री धाम से ही यात्रा शुरू करते हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर डबरकोट में कई बार सड़क पर मलबा आ रहा है जिसके कारण मार्ग बंद हो रहा है। पिछले चार दिन पहले यही स्थिति सामने आई तो प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से यात्रा सुचारू करवाई। हालांकि मुख्य मार्ग बाधित होने से यात्रा पर भी कुछ हद तक फर्क पड़ गया था।  ऐसे में बहुत कम यात्री यमुनोत्री धाम पहुंच पा रहे थे। बारिश के बीच हाईवे को खोलने का काम भी बार बार अवरुद्ध हो रहा था लेकिन बृहस्पतिवार को धूप खिलने के बाद मार्ग से मलबा हटाया गया जिससे यमुनोत्री मार्ग पर फिर से गाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत