निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे अनिल बलूनी

देहरादून - विधानसभा में अनिल बलूनी को उत्तराखण्ड से राज्यसभा सीट पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में रिटर्निंग आॅफिसर  मदन सिंह कुंजवाल ने अनिल बलूनी को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र, कैबिनेट मंत्रियों
सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट एवं विधायकों ने अनिल बलूनी को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे निर्वाचित राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।जिसमें पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत  मित्तल, उमेश अग्रवाल पूर्व महानगर अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष
विनय गोयल,  विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, मुकेश कोली, प्रणव कुमार हरवंश कपूर, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट मधु भट्ट आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। और नगर निगम पार्षद कमली भट्ट,मधु भट्ट ने गुलदस्ता भेंट कर  शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी महिला मंच की महिलाओं ने फूल भेंट कर स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत