कांग्रेस नेता प्रियरंजन दास मुंशी का निधन

नई दिल्ली- कांग्रेस पार्टी के वरिश्ठ नेता  प्रियरंजन दास मुशी के निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय 24 अकबर रोड़, नई दिल्ली में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  राहुल गांधी  के साथ ही
 उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिह  ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता  प्रियरंजन दास मुंशी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। कांग्रेसजनों ने  मुंशी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व0  प्रियरंजन दास मुंशी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान नेता थे जिनका निधन कांग्रेस परिवार की अपूर्णीय क्षति है तथा इनकी रिक्ति सदैव कांग्रेस परिवार को महसूस होती रहेगी। कांग्रेसजनों ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके परिजनों साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत