मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर मंदिर में बैकुण्ठ चतुर्दशी पर पूजा अर्चना की

श्रीनगर-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने  कमलेश्वर मंदिर में  बैकुण्ठ चतुर्दशी पर पूजा अर्चना की और बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2017 का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी रेलवे लाइन तथा आॅल वेदर रोड परियोजनाओं से पहाड़ के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इन परियोजनाओं से पहाड़ से लगातार हो रहे पलायन पर भी अंकुश लगेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचारियों पर पूर्ण नकेल कसने एवं प्रदेश से भ्रष्टाचार दूर करने के लिए सरकार पूर्ण पारदर्शिता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत 1905 टोल फ्री पर करके भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शिकायत की जा सकती है। सचिवालय, जिला, तहसील और ब्लाॅक स्तर पर प्राप्त सभी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री डेशबोर्ड बनाया गया है तथा लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अब सेवा के अधिकार के साथ 162 और सेवाएं जोड़ दी गई हैं। इसके अलावा कैबिनेट में लिये गये निर्णय के अनुसार अब अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को स्व प्रमाणित कर चस्पा कर सकते हैं। उन्होंने श्रीनगर को शिक्षा, संस्कृति के साथ जागृति और प्रेरणा का केंद्र बताया। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों से पलायन को रोका जा सके, इसके लिए पौड़ी में पलायन आयोग का मुख्यालय बनाकर पलायन रोकने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिरूल का सही तरीके से उपयोग किया जाना आवश्यक है। पिरूल से तारपीन का तेल तथा बायोमाॅस इंडस्ट्रियल फ्यूल तैयार किया जाएगा। उन्होंने 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकासित किया जायेगा। पहले चरण में 50 न्याय पंचायतों को विकसित किया जा रहा है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि कमलेश्वर मंदिर में हाॅल निर्माण, रैनबसेरा के लिए विधायक निधि से 20 लाख रूपये दिये जाने एवं क्षेत्र के प्रमुख चित्रकार मौलाराम तोमर की स्मृति में भव्य द्वार का निर्माण किये जाने की बात कही। इस अवसर विधायक  विनोद कंडारी,  भरत चौधरी, जिलाधिकारी  सुशील कुमार, एसएसपी  जे.आर.जोशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत