गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत लोकभाषाओं के संवर्धन के प्रति काफी गंभीर हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ट्विटर पर लगातार गढ़वाली-कुमाऊँनी भाषाओं में संवाद कर रहे हैं।
गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर भी मुख्यमंत्री ने खास अंदाज में गढ़वाली भाषा में ट्वीट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री  ने गीतकार एवं कवि प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का चेयरमैन बनने पर बधाई दी है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रतिभाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर देश-विदेश में राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्होने पद्मश्री से सम्मानित श्री जोशी को सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर कुमाऊँनी भाषा में ट्वीट कर एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी। 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत