मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की

नई दिल्ली/देहरादून --मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  देर रात नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लाॅक में केन्द्रीय गृह मंत्री  राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने केन्द्रीय गृह मंत्री से राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने बताया कि बताया कि राज्य में पुलिस आधुनिकीकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिस हेतु केन्द्र सरकार से भी सहयोग की अपेक्षा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड को पुलिस आधुनिकीकरण एवं अन्य मदो में हर संभव सहयता दी जायेगी। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात्रि नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से राज्य हित से जुडे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।  त्रिवेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिजली उत्पादन के लिए लखवाड, ब्यासी जल विद्युत परियोजनाओं सहित अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में भारत सरकार के स्तर से मिलने वाली स्वीकृतियों में तेजी लाई जानी चाहिए, ताकि जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण निर्धारित समय सीमा में हो सके। राज्य सरकार वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई योजनाएं शुरू कर रही है। जिसके लिए केन्द्र सरकार का सहयोग अपेक्षित है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि भारत सरकार के स्तर पर लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत