अज्ञात महिला का मिला शव गर कोई इसे पहचानते हो तो इन नम्बरों पर करे सम्पर्क

  देहरादून – रविवार प्रातः 7.00 बजे प्रवेश कुमाडी ग्राम प्रधान सौडा सरौली द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी कि  थानो रोड मुख्य मार्ग से लगभग 2 किमी की दूरी पर ग्राम सिरवाल गढ में सड़क किनारे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा हुआ है।


इस सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस टीम के घटनास्थल ग्राम सिरवाल गढ पहुंचे, जहां सड़क किनारे कच्ची नाली में एक अज्ञात महिला का शव पडा हुआ मिला, जिसके माथे पर व सिर की पीछे के तरफ गंभीर चोट होना व  महिला की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाया गया।  घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की वीडियो ग्राफी व फोटोग्राफी की गयी। महिला के शिनाख्त नही हो पायी है। मृतका के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को शिनाख्त हेतु कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने का आमजन से अनुरोध है कि यदि इस महिला के संबंध में किसी भी व्यक्ति के पास कोई जानकारी हो तो निम्न नंबरो पर आप जानकारी साझा कर सकते है।

 DIG/SSP देहरादून- 9411112706

SP CITY देहरादून - 9411112725

CO डोईवाला - 7351287987

थानाध्यक्ष रायपुर - 9411112823

हुलिया मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष लगभग, कद 5 फिट 1 इंच, रंग गोरा, गले पर स्टार का टैटू का निशान बना हुआ है, सफेद रंग की फ्राक पहनी है, जिस पर नीले रंग के फूल बने है।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत