अपनी बनाई हुई खाद की सेल्फी या वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर टैग करें

 देहरादून – अगर आप दून के रहने वाले हैं और आप भी गीले / जैविक कचरे से खाद बना रहे है, तो नगर निगम को बताएं आपकी कहानी घर घर तक हम पहुचायेंगे।नगर निगम देहरादून द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा देहरादून को स्वच्छ वा सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता पर अनेकों कार्य भी किए जा रहे है। जिसमे मेरी कंपोस्ट मेरी कहानी भी है. पिछले साल  सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम की 69 रैंक थी और इस बार प्रथम 50 में आने के लिए सभी प्रसास रत है।


शहर में 100 वार्ड से  प्रतिदिन 350 मेट्रिक टन कचरे का उत्पादन होता है जिसमें से लगभग 60% गीला जैविक कचरा होता है जो शहर के निवासियों के घर , प्रतिष्ठान , होटल आदि से उत्पन्न हो रहा है, सूखा और गीला कचरा  जब मिल जाता है तो मिक्स होकर शहर के कचरा प्रबंधन को जटिल बनाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम देहरादून द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके क्रम में मेरी कम्पोस्ट की कहानी अभियान प्रारम्भ होने जा  रहा है, इसके अंतर्गत जो भी नागरिक अपने घर में या अपने कार्य परिसर में गीले कचरे को खाद मे बदल रहे है ,उनकी कहानी अब  नगर निगम द्वारा पुरे शहर को बताई जाएगी। नगर आयुक्त  मनुज गोयल जी द्वारा अवगत कराया गया कि शुक्रवार तीन फरवरी सुबह बारह बजे नगर निगम द्वारा इसका शुभारम्भ किया जायेगा , जो भी लोग नगर निगम क्षेत्र के निवासी है उनको अपने कार्य को  प्रदर्शित करने का यह  सुनेहरा मौका है .उन्हें अपनी खाद की कहानी हमको बतानी है और उसको घर घर तक आगे हमारे द्वारा पहुचाया जाएगा । साथ ही उनके द्वारा यह भी  बताया गया की उनके द्वारा  स्वयं से  भी अपने घर पर गीले व बगीचे के कचरे से खाद बनाई जा रही है जिसके लिए जमीन पर मात्र एक गड्ढा बना कर यह कार्य आसानी से किया जा रहा है.महापौर  सुनील उनियाल गमा द्वारा बताया  गया की  घर से उत्पन होने वाले कचरे मे बहुत बड़ी मात्रा मे गिला कचरा होता है  जिसका समाधान केवल उसकी  खाद बना कर ही हो सकता है। जो भी नागरिक देहरादून को इसके अंतर्गत सहयोग कर रहे है उनको सम्मानित व  पुरस्कृत भी  किया जाएगा  साथ ही  वॉल ऑफ़ कम्पोस्टिंग में भी आपको आने का मौका मिलेगा  जोकि शहर के अन्य नागरिकों को भी  प्रेरित करेगा। सभी के सहयोग से नगर निगम देहरादून ने वर्ष 2022 मे स्वच्छता सर्वेक्षण मे 69 रैंक हासिल की है और इस बार हमारा प्रयास है की हम प्रथम 50 मे स्थान पर आ सके इस आप सभी की कॉम्पोस्ट की कहानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अगर आप भी है देहरादून के रहने वाले और अपने घर से निकलने वाले जैविक कचरे की खाद बना रहे है तो हमें बताए। नगर निगम देहरादून को अपनी बनाई हुई खाद की सेल्फी या वीडियो  के साथ सोशल मीडिया पर टैग कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए आप 7906653404 पर या दिए लिंक https://forms.gle/guXftLwGxxJaT2oP7 के माध्यम से  संपर्क कर सकते हैं या दिए गए नगर निगम देहरादून के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत