नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने आज दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने नई ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इस दौरान उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा  से प्रदेश के संदर्भ में राजनीतिक चर्चा करते हुए विभिन्न् सांगठनिक  विषयों पर भी आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया।


   शनिवार को  महेंद्र भट्ट ने अपने पहले दिल्ली दौरे के दूसरे दिन अन्य कई शीर्ष नेताओं से भेंट की। इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद ओंम माथुर से भी भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । इसके अलावा महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी , अजय टमटा , डॉ अनिल जैन आदि अन्य शीर्ष नेताओं से मिलकर विभिन्न राजनैतिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया । 


 


Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत