चारधाम यात्रा के लिए आए 26 श्रद्धालुओं की मौत चार घायल

 उत्तरकाशी -  मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से आए चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं की दर्दनाक हुई मौत। रविवार की सांय थाना बड़कोट के डामटा से 04 किमी आगे रिखाउखड्ड के पास एक यात्री बस (UK 04 PA1541) अनियंत्रित होने से लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है, जिसमें 30 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही सर्वप्रथम डामटा व बड़कोट में व्यवस्थापित एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। बस में चालक व परिचालक सहित 30 लोग सवार थे जो कि मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा को आये हुए थे। बस में सवार यात्रियों में 14 महिलाएं थी। 


एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पुलिस, फायर सर्विस व स्थानीय बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान रखा।एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा स्वयं इस घटना पर नजर रखे हुए थे व आवश्यक दिशानिर्देश दे रहे थे। रात्रि करीब 2:30 बजे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया तथा घटना में मृत 26 व्यक्तियों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।


बस दुर्घटना में घायल हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (चालक), 45 वर्ष,  निवासी- गंगोलीहाट, पिथौरागढ़। उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।हकिराजा पुत्र उदय सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश। राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश। बस दुर्घटना में मृतकों मैं अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद, उम्र- 50 वर्ष, निवासी सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।मेनका कटेहा पत्नी लूले, उम्र- 56 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश। राम कुंवर, उम्र- 58 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश। उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी, उम्र- 59 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश। अवधेश पांडे, उम्र 62 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।राजकुमार, 85 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश। रूप नारायण, 62 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश गीता बाई पत्नी राजाराम, 64 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।राजकुमार पुत्र मस्तराम, 39 वर्ष, निवासी- गुनोट, पन्ना, मध्य प्रदेश।शीलाबाई पत्नी रामभरोसे, 60 वर्ष, निवासी- अमानगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश। जनक कुंवर पत्नी मान सिंह, 50 वर्ष, निवासी- छतरपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश।जागेश्वर, 60 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।बांके बिहारी, 70 वर्ष, निवासी- मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।रामसखी पत्नी बांके बिहारी, 54 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश। सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश। बद्री शर्मा, 60 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश। चंद्रकली पत्नी बद्रीप्रसाद, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश। सरोजी बाई पत्नी मेनका, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।करन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश। हरिनारायण दूबे, 61 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।शकुंतला पत्नी अवधेश, 58 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश। रामभरोसे, 60 वर्ष, सुनवानी, पन्ना, मध्य प्रदेश।दिनेश कुमार, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश। राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह, 65 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा (परिचालक), 29 वर्ष, निवासी- पपगाड, नैनी, अल्मोड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत