मारुति कार खाई में गिरी एक की मौत एक घायल

 पिथौरागढ़-सुबह सुबह जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने सूचना दी कि सुवालेख नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।यह सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफपोस्ट पिथौरागढ़ से  उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि यह वाहन ईको मारुति कार UK05B1490 है, जिसमे 01 पुरुष व 01 महिला सवार थे।


सुवालेख के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व महिला की मौके पर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक हीरा सिंह बिष्ट पुत्र पूरन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ को घायल अवस्था में निकालकर  108 के माध्यम अस्पताल भेजा गया व मृत महिला जानकी खाती पत्नी पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष  निवासी जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।एसडीआरएफटीम में  उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आरक्षी दीपक कापड़ी, प्रेम सिंह, खेमराज, दीपक जोशी, रामसिंह,कि अमित मिश्रा व भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बसंत विहार नहर में महिला व पुरूष के शव मिलने की घटना का हुआ खुलासा

समस्त स्कूल सहित औद्योगिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में रहेगा अवकाश

कर्णप्रयाग के पास स्विफ्ट डीजायर कार खाई में गिरी एक की मौत दो घायल