एस डी आर एफ पहुंचे गोद लिए गाँवों में किया सैनिटाइज और स्वास्थ्य परीक्षण

 देहरादून – एस डी आर एफ पुलिस कोविड संकट काल में जनमानस की वेदना को समझती है। और इसे न्यूनतम ओर समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयासरत है। ज्ञातव्य हो कि एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में 20 गावो को कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत गोद लिया है। जिसमे से 14 गढ़वाल मंडल ओर 6 गाँव कुमाऊँ मंडल में स्थित है


      वर्तमान में एस डी आर एफ पुलिस द्वारा सभी गोद लिए गाँवों में अनेक स्तर पर कोविड सुरक्षा कवच अभियान चलाया जा रहा है जो मिशन हौशला के अंतर्गत ही एक कड़ी है। एस डी आर एफ  बल के द्वारा प्रथम दिवस सभी गोद लिए गावों को भली भांति सेनेटाइज किया,


तद्पश्चात अन्य दिवसों में प्राथमिकता के आधार पर थर्मल स्केंनिग ओर एंटीजन टेस्ट किया, द्वितीय क्रम में जवानों के द्वारा सम्पूर्ण गाँव में जरूरतमन्द को आवश्यक मेडिसिन, सेनेटाइज और मास्क का वितरण किया, वर्तमान में सम्पूर्ण गाँवों में ग्रामीणों को  मास्क पहनने और सेनेटाइज का उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है,साथ ही घरों में रहने और सामाजिक दूरी के नियम और आवश्यकता की जानकारी भी जवानों के द्वारा दी जा रही है। इस अभियान को ग्रामीणों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है उनके शब्दो में इस प्रकार की  पहल एक सुरक्षा का एहसास देती है और आत्मविश्वास बढाती है।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत