शक्ति वर्धक गोलियां के साथ दो गिरफ्तार

विकास नगर– विकास नगर पुलिस एवं एएचटीयू पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अनैतिक देह व्यापार कराने के उद्देश्य से 2 महिलाओं को ले जाते हुए दो अभियुक्तों को गंगा जमुना सरस्वती ढाबे के पास पोंटा रोड हरबर्टपुर से गिरफ्तार किया गया हैैं। अभियुक्तों के पास से कंडोम के पैकेट व शक्ति वर्धक गोलियां बरामद हुई हैैं।


पीड़ित महिलाओं को उनके चंगुल से मुक्त कराया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया की। बुधवार को अभियुक्त पीड़ित महिलाओं को जनपद सहारनपुर से सेलाकुई में नौकरी दिलाने का झांसा व प्रलोभन के बहाने से लाए थे। अभियुक्तों द्वारा  इन महिलाओं को रात्रि में अपने कमरे पर रखा तत्पश्चात पीड़ितों को देह व्यापार का धंधा कराने के लिए हिमाचल प्रदेश ले जा रहे थे। अभियुक्त  गरीब महिलाओं से देह व्यापार का धंधा करा कर अवैध धन अर्जित करते हैं।  अभियुक्त टेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी- डी ब्लॉक गली नंबर 3 डी 198 मदर डेयरी पश्चिमी दिल्ली,  सूरज सिंह पवार पुत्र विक्रम सिंह निवासी निकट पाइन वुड सिटी दिल्ली रोड सहारनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को आज  न्यायालय पेश किया गया जहां से अभियुक्त को जिला कारागार सुद्दोवाला भेजा गया 


 


 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत