गैरसैण में जश्न,मुख्यमंत्री और विधायकों ने खेली होली

 गैरसैण – ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होते ही गैरसैण में जश्न का माहौल हो गया।क्या सरकार क्या स्थानीय जनता सभी खुशियां मना रहे है और होली आने में अभी पांच दिन शेष हैं लेकिन भरड़ीसैंण में होली का उत्सव का माहौल बन गया हैं। आज जैसे ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत विधानसभा भवन भराड़ीसैण पहुंचे सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने मुख़्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और मुख्यमंत्री के जय के नारे लगे उसके साथ ही स्थानीय जनता ने भी मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया,साथ ही मुख्यमंत्री ने भी अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ खुब खेली रंगों से होली साथ ही जम  कर डांस किया।
गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने पर गैरसैण में जश्न का माहौल हैं।स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का आभार जताया और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के जय जय कार के नारो से मुख्यमंत्री  के इस फैसले का स्वागत किया।वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी लोगों का आभार जताया और स्थानीय वादय यंत्रो में जम कर थिरके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और विधायकों ने  भी जमकर डांस किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र रावत ने इस निर्णय को लोगों की जनभावनाओं के आधार पर यह निर्णय लिया हैं। न केवल सरकार बल्कि पूरे प्रदेश में ख़ुशी का माहौल हैं।
देश विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों के उनको बधाई संदेश आ रहे हैं। उत्तराखंड से जुड़े लोग व बॉलीवुड से भी उनको बधाई संदेश आ रहे हैं। इस फैसले के लिए पार्टी के विधायकों सहित पूरी जनता को धन्यवाद करता हूँ,साथ ही आज जो जनता इतने ठण्ड में यहां आयी है इससे उनकी जनभावनाओं का पता चलता है और यह निर्णय उनकी भावनाओ का सम्मान है।
वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने भी सरकार के इस फैसले को जनभावनाओं के सम्मान का फैसला बताया और मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया,और इस फैसले का असर जनता पर इस तरह दिख रहा हैं। जनता हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए यहां आयी हैं।और न केवल यहां बल्कि पूरे प्रदेश में ख़ुशी की लहर हैं।मुख्यमंत्री ने इस फैसले से 2022 के विधान सभा चुनाव पर भी देखने को मिलेगा।हरीश रावत के गैरसैण को कांग्रेस के पूर्णकालिक राजधानी बनाने के बयान पर भी बंशीधर भगत ने पलटवार किया और कहा  कि  खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसा हाल कांग्रेस का हैं। क्योकि जब तक कांग्रेस सत्ता में थी तब वो ये क्यों नहीं कर पायी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में ख़ुशी की लहर हैं।  लोग जगह जगह आतिशबाजी कर रहे हैं। साथ ही आज भाजपा कार्यालय में भी जाम कर आतिशबाजी और होली खेल कर ख़ुशी का इजहार किया गया। जहां सरकार इस फैसले पर जश्न मनाने में लगी हुई है तो दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर हमलावर है  और सरकार की इस घोषणा  खड़े कर रहा है विपक्ष  का आरोप है कि सरकार का ये फैसला झुनझुना मात्र है और ये राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों की भावनाओ से खिलवाड़ है सबको आशा थी कि  सरकार इसे पूर्ण राजधानी घोषित करेगी पर सरकार ने इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी कर लोगो की भावनाओ से खीलवाद किया है।


Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत