हरितालिका तीज की सभी को बधाई – राज्यपाल

देहरादून–उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गोर्खाली तीज के अवसर पर गोर्खाली महिला हरितालिका तीज कमेटी द्वारा महिन्द्रा ग्राउण्ड, गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। उन्होंने हरितालिका तीज कमेटी को इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप होती हैं। महिलाएं यदि ठान लें तो मुश्किल से मुश्किल कार्य को कर सकती हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हमें अपनी भाषा, संस्कृति और परम्परा का सम्मान करते हुए अपने पर्यावरण का संरक्षण करने के प्रयास करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज हिमालय दिवस भी है। हिमालय हमारे देश और विश्व के लिए एक वरदान है। आज बदलती जीवन शैली और बढ़ते प्रदूषण ने हिमालय को भी खतरे में डाल दिया। उन्होंने इस पावन पर्व के अवसर पर हिमालय के संरक्षण की पहल को अपने हाथों में लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमालय के संरक्षण के लिए छोटी-छोटी कोशिशें हिमालय को बड़ा लाभ पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे समस्त व्रत और पर्व पौराणिक कथाओं पर आधारित है। उन्होंने कमेटी द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों पर प्रसन्नता व्यक्त की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने सभी प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना करते हुए गोर्खाली तीज की बधाई दी। राज्यपाल ने गोर्खाली समाज की वृद्ध महिलाओं को भी सम्मानित किया।
                                     

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत