स्वर्गीय बडोनी के सपनों का उत्तराखंड बनाने......

देहरादून-पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 19वीं पुण्यतिथि पर राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष  प्रदीप कुकरेती, जयदीप सिंह नेगी,ओमी उनियाल,जयदीप सकलानी व आंदोलनकारियों के साथ स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की और बड़ौनी जी के सपनों का उत्तराखंड बनाने की प्रतिज्ञा ली वही उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने राज्य आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को याद किया।उत्तराखंड क्रांति दल महानगर इकाई के सभी कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय
में एकत्रित हुए तथा स्वर्गीय  इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर फूल मालाएं पहना कर श्रद्धांजलि देते हुए उनको नमन किया।उसके बाद सभी कार्यकर्ता घंटाघर स्थित बडोनी जी की प्रतिमा पर पहुंचे तथा वहां  प्रतिमा की साफ-सफाई करनें  के पश्चात फूल मालाएं अर्पित की गई। महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा कि
उत्तराखंड क्रांति दल स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के गैरसैंण राजधानी मुद्दे पर अटल है तथा गैरसेण राजधानी बनने तक आंदोलन चलाने के लिए दृढ़ संकल्प है। पुण्यतिथि के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बड़ौनी जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि देने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री,केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय , केंद्रीय सचिव सुशील मंमगाई, केंद्रीय महामंत्री किशन सिंह रावत, वाहिद खान, मनोज मंमगाई, त्रेहांश विमल रौतेला ,जगदीश शरण, वीरेंद्र बिष्ट,डी के पाल, सुरेंद्र रावत, मनीष लखेडा आदि शामिल थे।
   
                

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत