कांग्रेसी का बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल

रुड़की -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश,पूर्व पी सी सी चीफ किशोर उपाध्याय समेत प्रदेश,हरिद्वार व रुड़की जनपद के कांग्रेस संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया।नगर निगम रुड़की से शुरू हुआ कांग्रेसियों का काफिला भाजपा सरकार की नाकामियों को कोसते हुए सिविल लाइन से होकर तहसील परिसर पहुंचा और जनाक्रोश प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार की नीतियां को किसान एवं आम जन विरोधी बताया।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को जुमले वाली सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से निकम्मी हो चुकी है।उन्होंने एक एक कर भाजपा सरकार की नाकामी गिनाई और लोगों से
कांग्रेस पर भरोशा करने का आव्हान किया।रुड़की में प्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली गई जनाक्रोश रैली निकाली गई। पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नगर निगम से तहसील तक जोरदार जनाक्रोश रैली निकाली। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियां आम जन विरोधी हैं और जिन वादों के साथ भाजपा सत्ता में आई थी उनमें से एक भी वादा भाजपा द्वारा पूरा नहीं किया गया चाहे वह किसानों का कर्जा माफ करना हो या पेट्रोल मूल्य में कमी लाना। महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है । उन्होंने कहा सरकार किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तक मिलो से नहीं करवा पाई है।
इसके कारण किसान बुरी तरह त्रस्त है और सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने भाजपा की सरकार को जुमले वाली सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि आज महंगाई के कारण जनता त्रस्त है। प्रदेश के मुखिया ने जनता दरबार में महिला शिक्षिका का अपमान किया। इससे पता लगता है कि भाजपा की राज्य सरकार महिलाओं का अपमान करने वाली सरकार है।इस अवसर पर विधायक मंगलौर काजी
निजामुद्दीन, विधायक भगवानपुर ममता राकेश, विधायक कलियर फुरकान अहमद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन,गरिमा दसोनी, अशोक चौधरी, विवेक चौधरी,  निवर्तमान मेयर रुड़की यशपाल राणा, पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल, मनोहर लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह, यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष परवेज अहमद, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र पंवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, बरखा रानी, विजयपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी, महिला प्रकोष्ठ ग्रामीण की अध्यक्ष कहकशा, झबरेड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजपाल सिंह,पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ,रामयश सिंह,रामसिंह सैनी, सुभाष सरीन, अशोक चौहान, एचआर सचदेवा, मुनेश त्यागी ,विकास त्यागी, वीरेंद्र ठाकुर, श्रवण गोस्वामी, हेमेंद्र चौधरी, मोहन सक्सेना, प्रमोद भटनागर आदि हजारो कांग्रेसी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रुद्रप्रयाग के पास दो लोग स्कूटी समेत खाई में गिरे

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

लोगों को बीमा पॉलिसी का लालच देकर,ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार