थराली व घाट में अतिवृष्टि व भूस्खलन से 41 परिवार प्रभावित

चमोली - थराली, घाट व चमोली क्षेत्र में अतिवृष्टि व भूस्खलन के कारण 41 परिवार प्रभावित हो गये। राजस्व, आपदा प्रबन्धन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। वही विभिन्न सडकें व पैदल मार्ग बन्द हो जाने के साथ ही 8 पैदल पुलिया तथा 01 मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गये। सडक निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा सडक खोलने की कार्यवाही गतिमान है।  जिलाधिकारी आशीष जोशी ने सुबह 4ः00 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में घटना स्थलों की जानकारी लेते हुए आईआरएस से जुड़े अधिकारियों के साथ थराील व घाट तहसील क्षेत्र की
स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए रेस्क्यू के लिये क्षेत्र में टीमों को भेजने के निर्देश दिये। इसके बाद जिलाधिकारी सुबह थराली क्षेत्र में घटना स्थलों का जायजा लेने पहॅुचे। कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक घटना पर निगरानी रखी जा रही और प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत तथा अन्य कार्यो को और अधिक तेजी से कराये जाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।जनपद में थराली व घाट तहसील में अतिवृष्टि व भूस्खलन से 41 परिवार प्रभावित हुए है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत सहायता दिये जाने की कार्यवाही गतिमान है। वहीं 1 व्यक्ति घायल, 16 पशुहानि तथा 10
पक्के आवासी भवन सह गौशाला पूर्ण क्षतिग्रस्त व 03 भवन आंशिक एवं 01 भवन तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त तथा 01 गौशाला क्षतिग्रस्त हुई हैं। घाट क्षेत्र में 03 है0 भूमि तथा थराली में 33 परिवारों की कृषि योग्य भूमि क्षतिग्रस्त हुई है। विस्तृत सर्वेक्षण किया जा रहा है। रतगांव कुण्डी धुर्मा एवं मोखमल्ला पेयजल व विद्युत बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है।  बताया गया कि 01 मोटर पुल बुरसोल-रतगांव तथा 08 आरसीसी छोटे पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। लोक निर्माण व संबंधित सड़क निर्माण संस्थाओं द्वारा सडक खोलने का कार्य गतिमान है। वही अन्य स्थानों पर 11 दुकानें व 01 पावर हाउस, 03
बुलेरो, 01 मैक्स, 01 कार व 02 मोटर साइकिल बहने की भी जानकारी है। रविवार रात्रि को हुई अतिवृष्टि के कारण जिले में 21 मोटर मार्ग वाधित हो गये थे। जिन्हें खोलने की कार्यवाही गतिमान है। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड ने बताया कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को तत्कालिक सहायता के रूप में कपड़े व बर्तन खरीदने हेतु 3800 रुपये की धनराशि वितरित की जा रही है। इसके साथ ही अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर लगाये जा रहे है, जहाॅ उनके लिए आवश्यक भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।


                                                         

                                                                     

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत