नगर पंचायतों के सीमा विस्तार के विरोध में सरकार का पुलता दहन किया

  देहरादूनः-   पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश के नेतृत्व में नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायतों के सीमा विस्तार के विरोध में एस्लेहाल चौक पर राज्य सरकार का पुलता दहन किया गया। इस अवसर पर इन्दिरा हृदयेश ने राज्य सरकार द्वारा बिना जनता को विश्वास में लिए सीमा विस्तार किये जाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जो क्षेत्र पहले से ही नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायतों के अन्तर्गत थे उनका विकास ही ठप पड़ा है और जहां-तहां गन्दगी को ढेर लगे हुआ है।उन्होंने कहा कि सरकार विगत छः महिनों में विकास
करने  में असफल सावित हुई है और सरकार जनता का ध्यान बांटने के लिए ऐसे जन विरोधी कदम उठाने का काम कर रही है। हृदयेश ने कहा कि राज्य सरकार लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का काम कर रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस जन विरोधी सरकार का सदन से लेकर सड़क तक जबरदस्त विरोध किया जायेगा।डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा डबल इंजन की बात कहकर राज्य की जनता को गुमराह करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि देश आज नोटबन्दी और जीएसटी जैसा काला कानून झेल रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश नाजुक परिस्थियों से गुजर रहा है देश का चौकीदार विदेशों में घुमकर देश की जनता का पैसा लुटा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा देश की जनता से जो वादे किये थे वह सब खोखले सावित हुए है।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंचायतों के मजबूती की पैरवी करते हुए कहा कि भाजपा पंचायतों को नष्ट करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत हमारी रीढ़ है तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास की पहली बुनियाद हैं। भाजपा की सरकार ने सत्तारूढ़ होने के बाद पंचायतों को कमजोर करने का काम किया है और पंचायतों के विकास के बजट में कटौती करने का काम किया है।  भाजपा की सरकार हमारी सरकार की योजनाओं को समाप्त करने में तुली हुई है और जन कल्याण की योजनाओं को राजनीतिक विद्वेश की भावना से या तो बन्द किया जा रहा है या उनके नाम बदलकर अपने नेताओं के नाम पर उनका नामकरण किया जा रहा है।  भाजपा सरकार में विकास का पहिया जाम हो गया है।
सरकार ’’डप्लेपमेंटल होली डेज’’ के दौर से गुजर रही है। सासंद प्रदीप टम्टा, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंत्री  प्रदेश कांग्रेस  कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक सरिता आर्य, डाॅ0 आर0 पी0 रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, राजपाल बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह रांगड़,एस. पी. सिंह, गोदावरी थापली, कै0 बलवीर सिंह रावत, सुनीता प्रकाश, अमरजीत सिंह, पार्षद अशोक कोहली, ललित भद्री, प्रकाश नेगी,  प्रभुलाल बहुगुणा,  दीप बोहरा, आनन्द त्यागी, टीटू त्यागी, कमलेश रमन, सरिता नेगी, सुनित राठौर, नजमा खान सुलेमान अली, रहीश अहमद, अभिनव थापर, शोभा राम, अशोक कोहली, राजेश चमोली, परिणीता बड़ोनी, देवेन्द्र सिंह, कुवर सिंह यादव, भूपेन्द्र नेगी, अल्पना, सुमित्रा ध्यानी,  आदि उपस्थि थे। 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत