गुरू गोविंद सिंह के 350वें जन्मदिन के प्रकाशोत्सव में मुख्यमंत्री

हरिद्वार-सिखों के दसवें गुरू  गुरू गोविंद सिंह  के 350वें जन्मदिन को सम्पूर्ण भारत में वर्ष भर प्रकाशोत्सव के रूप में मनाये जाने की श्रृंखला में मंगलवार को गायत्री परिवार शांतिकुंज के देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के सभागार में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रकाशोत्सव में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं केंद्र सरकार के संसदीय कार्य एवं कृषि राज्यमंत्री  एस.एस.अहलुवालिया ने राष्ट्र की एकजुटता और अखण्डता में विशेष योगदान देने वाले सिख समाज के संतों, आचार्याे तथा सेवादारों को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि  गुरू गोविंद सिंह जी के 350वें जन्मदिवस को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से सम्पूर्ण देश में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखण्ड में इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री आवास से की गयी है। उन्होंने गुरू गोविंद सिंह जी के बहादुरी और देश प्रेम से ओत-प्रोत जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे बहुप्रतिभा के धनी, कवि, वेदों के ज्ञाता, साधक, देश भक्तों थे, जिन्होंने देश में देशभक्ति का जन मानस के मन में रोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी कोे सुसंस्कृत एवं एकजुट राष्ट्र के अपने इतिहास को जानने के लिए गुरू गोविंद सिंह के जीवन को जरूर पढ़ना चाहिए। किस प्रकार उनके आह्वान पर देश के अलग-अलग राज्यों एवं किस प्रकार अलग अलग समाज के लोगों ने अपने प्रियजनों का बलिदान दिया और पंच प्यारे कहलाये। ये प्रकाश पर्व एक माध्यम है गुरू गोविंद सिंह जी द्वारा देश हित के लिए किये गये योगदानों के महत्व को समझने का।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि आज फिर से देश को एकजुट कर विश्वशक्ति के रूप में स्थापित करने का समय है। कई अवांछनीय ताकतें देश को बांटने का प्रयास कर रही हैं, इसलिए हम सबको इन ताकतों के खिलाफ एकजुट होना है। संसदीय कार्य एवं कृषि राज्यमंत्री  एस.एस. अहलुवालिया ने भी उपस्थित जत्थेदारों को समागम में सम्बोधित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष राष्ट्रीय सिख संगत संत गुरूवर्ण सिंह गिल, निर्मल पंचायती अखाड़ा के अध्यक्ष ज्ञानदेव सिंह  महाराज, तख्त  हरमिंदर साहब प्रमुख जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, राष्ट्रीय सिख संगत के महामंत्री   अविनाश जायसवाल, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति शरद पारधी, जिलाधिकारी  दीपक रावत आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत