भाजपा के खिलाफ महागठबंधन अपनी अंदरूनी समस्याओं के कारण टूट गया- शिव प्रकाश

देहरादून।स्वामी रामतीर्थ आश्रम में प्रारम्भ हुआ भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जन प्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने किया। उदघाटन अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट्, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत व प्रशिक्षण संयोजक ज्योति गैरोला उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने अपने स्वागत संबोधन में प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इससे कार्यकर्ता की वैचारिक दृढ़ता व मुखरता और बढ़ती है। भाजपा संगठन आधारित दल है और प्रशिक्षण की भूमिका वैसी ही है जैसी शांतिकाल में सेना की गतिविधियां रहती हैं। वही अपने उद्घाटन संबोधन में शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा देश को विश्व में सर्वोच्च लक्ष्य तक ले जाने के लिये समर्पित  तरीके से कार्य कर रही है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक समय जब देश में कांग्रेस बहुत शक्तिशाली थी भाजपा व उससे पहले जनसंघ के रूप में हमने कांग्रेस के विकल्प के लिए गठबंधन बनाये।
आज हम कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रहे हैं।  स्थिति यह है कि आज कांग्रेस व कुछ दल भाजपा के खिलाफ महा गठबंधन बनाया था जो भ्रष्टाचार और अपनी अंदरूनी समस्याओं के कारण टूट गया। पर ये गठबंधन ठग गठबंधन रहा  शिव प्रकाश ने भाजपा के इतिहास व विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि 1951 में स्थापना के समय से ही जनसंघ ने राष्ट्रीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यदि जनसंघ  स्थापना से आज तक के इतिहास और उसमें जनसंघ व भाजपा की भूमिका पर चिंतन किया जाए तो प्रश्न उठता है कि अगर हम न होते तो देश में क्या होता?  उन्होंने कहा कि देश के आजाद होने के बाद विदेशी प्रभुत्व में रह गए गोवा, पॉन्डिचेरी, दमन दीव को स्वतंत्र कराने के लिये जनसंघ ने आंदोलन किये । इसके परिणाम स्वरूप सरकार को मजबूरन कार्यवाही करनी पड़ी और ये स्थान आजाद हुए। जम्मू कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान के खिलाफ जनसंघ ने आंदोलन किया। इसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत हुई और अंततः दो विधान दो निशान व दो प्रधान की व्यवस्था बदली। शिव प्रकाश ने कहा कि जनसंघ ने  देश की अखंडता के मामले पर कभी समझौता नहीं किया ।उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जब विश्व  पूंजीवाद व सामाजवाद की विचारधाराओं के बीच फंसा था, तब दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्मवाद व राष्ट्रवाद का दर्शन दिया।
उन्होंने विदेश नीति से लेकर परमाणु बम तक के विषयों के उदाहरण देते हुए कहा कि जनसंघ व भाजपा ने हर समय राष्ट्रीय हित में निर्णय लिए व कार्य किया।  उन्होंने कहा कि आज यदि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ यदि कोई सही रूप में आवाज उठा रहा है तो वह भाजपा है। क्योकि हमारा नेतृत्व पवित्र है। जबकि बाकी दलों में उनके शीर्ष नेता ही भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। आज देश में लोकतंत्र की बात यदि कोई दल ईमानदारी से कह सकता है तो वह भाजपा है। जहां भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है वहीं बाकी दलों में परिवारतंत्र है। इसी क्रम में भाजपा ने आंतरिक सुरक्षा हो या तुष्टीकरण के विरोध् के विषय हों पार्टी ने बिना संकोच के उन विषयों को मुखरता से उठाया।शिव प्रकाश ने कहा कि  भाजपा ही ऐसा दल है जिसमे राजनीतिक कार्यों के अलावा रचनात्मक कार्य भी किये जाते हैं। वर्तमान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता व नमामी गंगा जैसे कार्य इसी श्रेणी के हैं जिनका वोट से संबद्ध नहीं है। उन्होंने आह्वान किया कि  अपने  श्रेष्ठ नेतृत्व मार्गदर्शन में हम मर्यादा को अपनाते हुए देश को सर्वोच्च लक्ष्य पर ले जाने के लिए पार्टी की अनंत यात्रा में अपना योगदान दें। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने वर्ग से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। संबोधन क्रम प्रारम्भ होने से पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संदेश पर्दे पर प्रदर्शित किया गया । संदेश में शाह ने कहा कि भाजपा में यह प्रशिक्षण अभियान के रूप में लिया गया है और यह देश में अपने प्रकार का सबसे बड़ा अभियान है । संदेश में शाह ने कहा कि प्रशिक्षण कर्मकांड नही है अपितु यह आत्मा का दीपक प्रज्वलित करने वाला है।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत