कांग्रेस पहुंची मृतक किसान राजकुमार के द्वार

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड चम्बा के ग्राम स्वाडी पहुंचकर मृतक किसान स्व राज कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 50 हजार रूपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन  दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों पर कर्ज वसूली का दबाव बनाया जा रहा है जिससे किसान अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं तथा आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में झूठा वादा कर जनता को भ्रमित करने का काम किया तथा आज प्रदेश के किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार की नाकामी के कारण बैंकों द्वारा बार-बार कर्ज वसूली का बनाया जा रहा दबाव किसानों को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा है। बैंकों द्वारा जिस प्रकार किसानों पर कर्ज लौटाने के लिए विभिन्न माध्यमों से दबाव बनाया जा रहा है उससे राजकुमार जैसे गरीब असहाय किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ रहा है यह निन्दनीय है। प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के कई स्थानों में अपनी चुनावी सभाओं में तथा भाजपा ने अपने घोषण पत्र में राज्य के किसानों से वायदा किया था कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माॅफ कर दिये जायेंगे।
राज्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के जुमलों में फंसकर उसे प्रचण्ड बहुमत दिया आज उसी का परिणाम है कि केन्द्र तथा राज्य की भाजपा सरकारें निरंकुश हो चुकी हैं।प्रीतम सिंह ने कहा कि एक ओर देश और प्रदेश के गरीब किसान आत्म हत्या कर रहे हैं और दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता अनर्गल बयानबाजी कर गरीब किसानों का उपहास उड़ा रहे हैं जो देश वासियों के लिए गम्भीर चिन्ता का विशय है।प्रदेश अध्यक्ष के साथ स्वाडी गांव पहुंचने वाले कांग्रेसजनों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज राणा, जिलाध्यक्ष देवप्रयाग हिमांशु बिजलवाण, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश सचिव संजय किशोर, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, नगर अध्यक्ष चम्बा राजेश्वर प्रसाद बडोनी, नगर अध्यक्ष टिहरी मोनू नौडियाल आदि

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत