17 साल में पहली बार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास में प्रकाश पर्व का आयोजन किया

 मुख्यमंत्री आवास में  गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व वर्ष को समर्पित ‘कीर्तन दरबार’ का आयोजन किया गया। ‘कीर्तन दरबार’ में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  गुरू ग्रन्थ साहिब के मत्था टेका और  गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का स्मरण किया।
      मुख्यमंत्री  रावत ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री आवास में  गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व वर्ष को समर्पित ‘कीर्तन दरबार’ का आयोजन किया गया। उडी़सा में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने  गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व वर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था।  गुरू गोविंद सिंह जी ने धर्म व समाज की रक्षा के लिए अपने पिता को बलिदान के लिए प्रेरित किया और अपने दोनों पुत्रों का बलिदान किया। इतिहास में ऐसी मिसाल बहुत ही कम देखने को मिलती है।
वही पहली बार देखने को मिला कि 17 साल में पहली बार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास पर प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया गुरुद्वारे को सीएम आवास में ही स्थापित करें CM ने मत्था टेका यह सब अपने आप में पहली बार हो रहा है कि गुरुद्वारे ना जाकर गुरुद्वारा का सरूप ही घर पर आ जाए और वहीं पर शबद कीर्तन हो मुख्यमंत्री आवास में गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया।
         देहरादून में गुरू गोविंद सिंह जी को समर्पित एक कार्यक्रम का बडे़ स्तर पर आयोजन किया जाएगा। यह गुरू गोविंद सिंह जी की दूरदृष्टि थी कि उन्होंने गुरू ग्रन्थ साहिब की को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और उसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। खालसा का तात्पर्य है पवित्र। खालसा राज का अर्थ है पवित्रता का राज।
   
 मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि  गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए।उत्तराखण्ड में सौहार्द्र की परम्परा रही है। यहां सभी धर्मों के पवित्र स्थल हैं। हम अपनी समस्याओं का समाधान आपस में मिलकर स्वयं निकाल सकते हैं। ज्ञान गोदड़ी का मामले का समाधान भी हम उत्तराखण्ड के लोग आपस में मिलकर खुद ही कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान गोदड़ी के मामले के हल के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जिसमें सभी की राय से सदस्य नामित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद्र अग्रवाल, मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर,  हरभजन सिंह चीमा,  गणेश जोशी,  खजानदास, राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन  अविनाश जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव डा.अवतार सिंह शास्त्री, सहित अन्य गणमान्य व राज्य के विभिन्न स्थानों से आए सिख संगत उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत