किताबें फ्री ,जितनी बाॅक्स में आए उतनी ले जाए

 देहरादून दून शहर के पुस्तक प्रेमियों के लिए बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। इस बुक फेयर में हजारों लेखको की हजारो विषयो पर 2 लाख से ज्यादा किताबों को विशाल संग्रह प्रदर्शित किया गया है।इस अनूठे पुस्तक मेले में किताबें फ्री है लोगों को बाॅक्स खरीदना होगा  बाॅक्स में जितनी किताबें आए साथ ले जा सकते है। किताबों से दुर हो रहे युवाओं को जोडने के लिए यह नया कांसेप्ट लाया गया है।


उपरोक्त जानकारी   संस्था बुक टेल के नवीन पांडे ने दी, उन्होने बताया कि बुक टेल एग्जीबिशन का आयोजन सुभाष रोड, इरगिशेन कॉलोनी (Irrigation colony) देहरादून में किया जा रहा है। नवीन पांडे ने बताया कि 24 सितम्बर तक चलने वाली प्रदर्शनी का मकसद डिजीटल दुनिया में  किताबों और साहित्य से दूर होते युवाओं को इसकी महत्ता बताना है।

 आज भी किताबों को हाथों में लेकर पढना एक सुखद अहसास कराता है। प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने  बताया कि यंहा हजारों लेखकों की 2 लाख से ज्यादा किताबो का संग्रह देखने को मिलेगा। जिनमें साहित्यकिस्से कहानियों और कविताओं की किताबो के साथ हीबायोग्राफिकअपराधज्योतिषराजनीतिक परिदृष्यों,इंटरनेषनल इष्युजकुकिंगडिक्सनरीफोटोग्राफीवाईल्ड लाईफइनसायक्लोपीडियारोमांसफेंटेंसीधर्म और विज्ञान की किताबे शामिल है।हिंदी और इंग्लिश विषय की इन किताबों के सैकडों नेशनल और इंटरनेशनल आथर्स है। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयो की बेस्ट सेलर किताबो को भी प्रदर्षित किया गया है।

 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत