होमगार्ड्स ने नाली में पड़े लहु-लुहान घायल व्यक्ति की मदद कर जान बचाई

ऋषिकेश – पी.डब्लू.डी. तिराहा, मुनिकीरेती पर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड का जवान प्रकाश आर्य को ब्रहमानन्द मोड़ मुनिकीरेती की तरफ से आये मोटरसाईकिल सवार ने बताया कि पीछे की तरफ 100 मीटर दूर कोई व्यक्ति घायल अवस्था में लहु-लुहान होकर नाली में पड़ा हुआ है।  जिस पर होमगार्ड  प्रकाश आर्य ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति के पास पहुचें तथा घायल व्यक्ति को अपने एक अन्य होमगार्ड साथी विकास आर्य के साथ मिलकर घायल को नाली से निकाला और एम्बूलेंस को काल की,


परन्तु एम्बूलेंस दूर रानीपोखरी क्षेत्र में होने के कारण दोनों होमगार्ड्स जवानों ने अपने निजी साधन के माध्यम से उस घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुुंचाया गया। जहा पर घायल व्यक्ति का उपचार किया गया। बाद में घायल व्यक्ति की पहचान  जगदीश गुप्ता, चन्द्रभागा चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून के रूप में की गई।  जगदीश गुप्ता, द्वारा उपचार के उपरान्त होश में आने पर होमगार्ड्स जवानो को सहायता करने के लिए घन्यवाद किया गया। होमगार्ड्स के  कार्य से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पडे़ लहु-लुहान व्यक्ति की सहायता हो पायी। सामान्यतः रास्ते से गुजरने वाले व्यक्तियों द्वारा अस्पताल पहॅुचाने से पहले सड़क दुर्घटनाओं की रिकार्डिंग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया जाता है,  दोनो होमगार्ड्स  ने उपरोक्त सड़क दुर्घटना में First Responder का कार्य किया, जो कि अन्य होमगार्ड्स एवं आम जनमानस के लिए एक सबक है। 


Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत