माणा गांव से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हूई शुरू

बद्रीनाथ – दक्षिण भारत में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मिल रहे अपार जनसमर्थन के चलते उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने भी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के अभियान का प्रथम चरण जनपद चमोली के चाइना बॉर्डर से लगा सीमांत गांव माणा से यात्रा को प्रारंभ कर दिया। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि माणा में यात्रा को प्रारंभ करते हुए


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा आज जिस प्रकार दक्षिण भारत में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को भारी सफलता मिल रही है। उसे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता भारी उत्साहित है जिसके चलते यात्रा का विस्तारीकरण करते हुए यात्रा को उत्तराखंड में भी प्रारंभ कर दिया गया है जहां  राहुल गांधी  नहीं पहुंच पाए उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जन संपर्क करते हुए जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है इससे पूर्व माणा गांव में पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत स्थानीय ढोल दमाऊ एवं महिलाओं द्वारा अपने पारंपरिक पोशाकों के साथ श्री माहरा भव्य स्वागत किया गया

वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को संपूर्ण समर्थन दिया जाएगा तथा पार्टी हित में किए जाने वाले कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार से हीला हवाली नहीं की जाएगी आर्य ने कहा कि भाजपा के झूठ को सड़क से लेकर सदन तक बेनकाब किया जाएगा उन्होंने कार्यकर्ताओं की ऊंचे मनोबल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को मजबूत करने का आह्वान किया साथ ही कहा कि राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेसी चुप नहीं बैठने वाली नेगी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेशभर से कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की जिसमें विपक्ष के उप नेता भुवन कापड़ी प्रदेश कांग्रेस संगठन के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी  संगठन महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत प्रदेश महामंत्री हरि कृष्ण भट्ट प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला नगरपालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पवार जखोली विकासखंड के प्रमुख प्रदीप थपलियाल मुकेश नेगी जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सेवादल से राजेश रस्तोगी पूर्व विधायक जीतराम, मनोज रावत, नवनीत सती, प्रमोद बिष्ट हरीश भंडारी,  वीरेंद्र बुटोला, विनोद राणा, कुलदीप कंडारी, गणेश तिवारी, सुनील भंडारी, पंकज भारती, राजीव चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

                  


Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत