ग्रेड पे के लिए पुलिस जवानों की मांग का मुख्यमंत्री ने किया समाधान

देहरादून –  लंबे समय से ग्रेड पे के लिए पुलिस के जवानों की मांग चली आ रही थी, और इसी क्रम में सिपाहियों के परिजनों ने भी लंबे समय तक आंदोलन धरने प्रदर्शन करते रहे। इसी में लगभग 2 से 3 सिपाहियों को भी सस्पेंड किया गया था।


आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा सब समाधान निकाला गया है।पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के ऊपर खुशी जाहिर की है। अशोक कुमार ने कहा कि उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना को नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत